फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की कोरोना से मौत, 144 केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस माह में अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को कच्चा कैंप की 60 साल की महिला की कोरोना के प्रभाव से मौत हो गई। महिला का निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा था। जन सेवा दल ने शव का अंतिम संस्कार किया। अब एंटीजन किट का प्रयोग बढ़ने के बाद हर रोज 700-800 सैंपल लिए जा रहे हैं। विभाग को अब भी कोरोना टेस्टिंग लैब के शुरू होने का इंतजार है। डॉक्टरों को सितंबर माह में लैब के शुरू होने की उम्मीद है। जबकि करनाल, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरूग्राम, अंबाला में हर रोज औसतन 1300-1500 सैंपल लिए जा रहे हैं। पानीपत में अब तक जनसंख्या का मात्र 20 प्रतिशत लोगों के सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 31993 हजार लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 13 प्रतिशत लोगों कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि करनाल, सोनीपत, गुरूग्राम, फरीदाबाद और अंबाला में 55 हजार से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं। एक्टिव केस के मामले में पानीपत प्रदेश में पहले स्थान पर है। रविवार को जिलेमें कोरोना के 144 नए केस सामने आए हैं। 51 लोगों को शुक्रवार को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब कोरोना के रोगियों की संख्या 3709 हो चुकी है।
विज्ञापन

यहां मिले नए कोरोना रोगी-
रविवार को जिले में 144 केस पोजिटिव मिले हैं। वहीं 51 केस डिस्चार्ज किए गए हैं। पॉजिटिव केसों में मतलौडा, सैनी मोहल्ला, पटेल नगर, उझा रॉड, सुखदेव नगर, सौधापुर, नारायणा, रिफाइनरी टाउनशिप, भाटिया कॉलोनी, एनेचबीसी, सेक्टर 12,19 व 17, आठ मरला, यमुना एन्कलेव, जाटल रोड, न्यू जग्गनाथ विहार, अंसल, गीता कॉलोनी, मुखीजा कॉलोनी, धूप सिंह नगर, इंदिरा कॉलोनी, गोहाना रोड, किशनपुरा, ददलाना, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, समालखा काठमंडी, उरलाना, ज्योति नगर, अग्रसेन कॉलोनी, लक्ष्मी नगर, पड़ाव समालखा, सेक्टर 6, तहसील कैम्प, आदर्श नगर, सुभाष मार्केट, गुरुनानक पूरा, एकता विहार कॉलोनी, रामनगर, देशराज कॉलोनी, सनौली रोड, डाडोला, हरिसिंह चौक, भारत नगर, जवाहर नगर, खैल बाजार, जैन मोहल्ला, विराट नगर, रिसपुर, नांगल खेड़ी, कच्चा कैंप, वार्ड 6 और विजय नगर से पोजिटिव रिपोर्ट मिली है।
2429 केस हो चुके हैं रिकवर
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड 19 के कुल 31933 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 27773 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। रविवार को 950 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल 3709 केस में से 1230 एक्टिव और 2429 रिकवर किए गए हैं। अभी तक 50 मौतें हो चुकी हैं। रविवार को भी कोरोना से एक मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें