फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में साइड मांगने पर हुआ झगड़ा, 4 बदमाशों ने एएसआई व उसके परिवार के साथ की मारपीट, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम में साइड मांगने पर हुआ झगड़ा, नशे में धुत 4 बदमाशों ने एएसआई व उसके परिवार के साथ की मारपीट, दो गिरफ्तार
विज्ञापन


पानीपत। मॉडल टाउन रामलाल चौक पर सोमवार की रात को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित थे। इसी में शामिल होने के लिए पुलिस लाइन स्थित एएसआई भी उसमें शामिल होने आया था। जिसके साथ उसका परिवार भी था। ये परिवार सहित कार में आए थे। उस दौरान वहां पीछे से आ रहे एक अन्य कार चालक एएसआई की कार के पीछे हार्न बजाता हुआ व साइड मांगने के लिए अभ्रदता भरे लहजे से पेश आने लगा। जिसका विरोध करने पर पीछे वाली गाड़ी से 4 बदमाश उतरे व उन्होंने एएसआई सहित उसके परिवार के साथ मारपीट की। मारपीट को बढ़ते देख राहगीरों ने मौके पर दो आरोपियों को पकड़ लिया। दो आरोपी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गए। साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए मतलौडा थाना में तैनात एएसआई नरेश कुमार ने बताया वो सोमवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर मॉडल टाउन गया था। वहां जाने के बाद उनका परिवार का प्रोग्राम रामलाल चौक पर आयोजित नववर्ष के कार्यक्रम में जाने का बना। जिसके बाद उसने गाड़ी को रामलाल चौक की ओर धूमा लिया। जिसके बाद उनकी गाड़ी के पीछे एक कार चालक ने अपनी गाड़ी लगा ली। जिसके चालक ने हॉर्न बजाना शुरू किया। वो लगातार हॉर्न बजाता रहा, लेकिन वहां भीड़ ज्यादा होने के कारण एएसआई अपनी गाड़ी को लगातार आगे नहीं बढ़ा सका। इसके बाद पीछे वाले कार चालक ने उसकी कार के शीशे नीचे कर के अभ्रदता से बोलते हुए गाड़ी को साइड लगाने के लिए बोला व साथ ही उनकी गाड़ी को साइड देने की बात कही। उनकी अभ्रदता का विरोध करने पर उन्होंने गाड़ी को बीच में रोक लिया व गाड़ी से 4 बदमाश नीचे उतरे। जिन्होंने एएसआई को खींच कर नीचे उतारा व उसके साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इसके बाद एएसआई के परिजन भी गाड़ी से नीचे उतरे। जिसने एएसआई की पत्नी किरण ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो बदमाशों ने महिला के साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। जिस दौरान बदमाशों ने महिला को नीचे गिरा दिया। वारदात ज्यादा बढ़ता देख राहगीरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। मौके पर राहगीरों की ज्यादा भीड़ जमा होते देख दो बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ लिया व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों बदमाशों को पकड़ कर अपने साथ ले गई। बदमाश नशे में धुत था। आरोपी रामपाल पुत्र राजबीर निवासी गांव बांध इसराना व रविकांत पुत्र जगबीर निवासी बांध इसराना को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें