फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव में पांच मेयर व 12

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव में पांच मेयर व 128 पार्षदों के भाग्य का फैसला आज, तीन लाख 28 हजार 33 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम चुनाव को लेकर चल रही सरगर्मी खत्म हुई। निगम के 26 वार्ड से पार्षद पद के लिए 128 उम्मीदवार व मेयर पद के के लिए पांच उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला रविवार को ईवीएम में कैद होगा। जिसका फैसला बुधवार को मतगणना के बाद होगा। प्रशासन की ओर से निगम का चुनाव कराने की सभी तैयारी पूरी हो गई है। सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्र पर पहुंच गई हैं।
नगर निगम में इस बार 26 वार्ड के लिए मतदान होगा। तीन लाख 28 हजार 33 मतदाता मेयर पद के लिए सीधे मतदान करेंगे। प्रशासन की ओर से चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। नगर निगम में पहले 24 वार्ड थे इस बार वार्डबंदी के दौरान 26 वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

लोगों से की मतदान की अपील

वोट सबका एक समान : बैनीवाल
युवा वोटर व मिसेज इंडिया राजस्थान का खिताब हासिल करने वाली रजनी बैनीवाल ने लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि हर इंसान को वोट डालना चाहिए। यह हमारे लोकतंत्र की सुंदरता है कि वोट में अमीर-गरीब, जात पात व धर्म का कोई फर्क नहीं पड़ता। सभी का वोट एक समान है। इसलिए सबको वोट डालना चाहिए।
पांच साल में एक बार मौका आता है : सैनी
पूनम सैनी ने कहा कि इलेक्शन पांच साल में एक बार आता है। यहीं मौका होता है कि हम अपनी पसंद के उम्मीदवार को चुन सकते हैं। इसलिए हमें इस मौके को गंवाना नहीं चाहिए व वोट डालने जरूर जाना चाहिए।
वोट से ही चलता है लोकतंत्र - गुप्ता
लोकतंत्र वोट से ही चलता है, हर व्यक्ति को वोट डालकर लोकतंत्र की शक्ति बढ़ानी चाहिए। वोट के अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि देश की डोर किसी अच्छे व्यक्ति के हाथ में जाए। इसलिए वोट का इस्तेमाल करे व शहर की प्रगति में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

इसे भी जानें..
- नगर निगम में कुल 26 वार्ड हैं।
- तीन लाख 28 हजार 33 मतदाता हैं। जिसमें 176315 पुरुष मतदाता व 152011 महिला व 05 ट्रांस्जेंडर मतदाता है।
- चुनाव के दौरान 306 कंप्यूटर यूनिट व 612 बैलेट यूनिट रखा गया है।
- 278 बूथ पर चार कर्मचारी व दो पुलिस कर्मचारी रखें गए हैं।
- 24 पोलिंग पार्टी को रिजर्व रखा गया है।
- चुनाव के दौरान 1181 , 10 इस्पेक्टर, 13 पेट्रोलिंग पार्टी, 278 होमगार्ड, 106 हवलदार लगाए गए हैं।
- 71 बूथ संवेदनशील व 36 बूथ अतिसंवेदनशील हैं। कुल 278 बूथ हैं।
पुलिस के 27 नाके
चुनाव के 24 घंटे पहले पूरे शहर को सील किया जाएगा। चुनाव के दौरान आने-जाने वालों की जांच की जाएगी। इसके लिए शहर के बाहर हिस्से से लेकर भीतरी हिस्से में सुरक्षा का प्लान तैयार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें