फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया रिफाइनरी टाऊनशिप का गेट बंद, फंसे रहे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या- 22
विज्ञापन

महिलाओं ने किया रिफाइनरी टाउनशिप का गेट बंद, फंसे रहे अधिकारी
- पानीपत रिफाइनरी टाउनशिप में निजी कंपनी में कार्य करती थी महिलाएं
- दोबारा नौकरी पर रखने का आश्वासन मिलने के बाद आक्रोशित महिलाओं ने खोला गेट
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। पानीपत रिफाइनरी टाउनशिप में घरों व कार्यालयों में सफाई आदि का काम करने वाली महिलाओं ने सुबह साढ़े सात बजे टाउनशिप का गेट बंद कर दिया जिसके कारण काफी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी अंदर ही फंसे रहे। बाद में रिफाइनरी प्रशासन की तरफ से महिलाओं को दोबारा नौकरी पर रखने का आश्वासन देकर गेट खुलवाया।
विज्ञापन

साल्वेशन सिक्योरटी कंपनी में कार्यरत महिलाओं बिमला, कान्ता, ममता, बीरमति, सुदेश, बाला, कविता, सुलोचना आदि ने बताया कि कंपनी के अधिकारी उन्हें नियमानुसार वेतनमान, ईएसआई व अन्य सुविधाएं नहीं दे रहे। इतना ही नहीं, उनके हस्ताक्षर तो डीसी रेट की सैलरी पर करवाये जाते हैं। परंतु ठेकेदार उनमें से पैसे काट लेता है। इसको लेकर 11 महिलाओं ने कोर्ट मे केस कर दिया। उन महिलाओं को कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया। इसी कारण तंग होकर उन्होंने टाउनशिप का गेट बंद किया। अब कंपनी ने नौकरी पर आने की बात कही, इसी कारण गेट खोल दिया। अगर उन्हें उनका हक नहीं मिला तो वो फिर से धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगी। इस बारे में पानीपत रिफाइनरी के एचआर मैनेजर प्रताप सिंह ने बताया कि निकाली गई महिलाओं को नौकरी पर रखा जाएगा। पैसे कम देने वाला मामला ठेकेदार व इनके बीच का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें