फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट में पानी डालने से किया मना, 5वीं के छात्र से पूछे

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉयलेट में पानी डालने से किया मना तो शिक्षक ने 5वीं के छात्र से पूछे 8वीं के सवाल, न बताने पर की डंडों से पिटाई
विज्ञापन

- शिव नगर में सरकारी मिडल स्कूल का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शिव नगर में सरकारी मिडल स्कूल में 5वीं के छात्र ने टॉयलेट में पानी डालने से मना किया तो अध्यापक ने छात्र से 8वीं कक्षा के मैथ के सवाल पूछने शुरू कर दिए। जिसका जवाब न देने पर अध्यापक ने छात्र की डंडों से पिटाई करनी शुरू कर दी। अध्यापक बच्चे को तब तक पीटता रहा, जब तक बच्चा बेहोश नहीं हो गया। इसके बाद बच्चे के मुंह पर पानी डाल कर उसे होश में लाया गया। बच्चे के होश में आने के बाद अध्यापक ने उसके पिता को फोन कर बताया कि उनके बेटे को चोट लग गई है, जिस वजह से वह रो रहा है। पिता फैक्टरी में काम कर रहे थे, उन्होंने पत्नी को फोन कर स्कूल से बेटे को ले आने की बात कही। बच्चे की मां स्कूूूल गई व उसे स्कूल से ले आई।
शिव नगर निवासी राजबीर ने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा रोहित गवर्मेंट मिडल स्कूल में 5वीं कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार सुबह वो साढ़े सात बजे स्कूल के लिए घर से गया। वहां करीब 12 बजे कक्षा के हेड टीचर पंकज ने रोहित को स्कूल की टॉयलेट में पानी डालने के लिए कहा। जिस पर रोहित ने मना कर दिया। इस बात से अध्यापक पंकज गुस्से में आ गया व तैश में आकर छात्र से 8वीं कक्षा के मैथ के सवाल पूछने लगा। अध्यापक ने 2 सवाल पूछे, लेकिन रोहित जवाब नहीं दे सका। जिसके बाद अध्यापक ने डंडे से छात्र की पिटाई शुरू कर दी। अध्यापक ने एक के बाद एक 10 डंडे रोहित को मारे, जिस कारण वह बेहोश हो गया। रोहित के पूरे शरीर पर डंडों के निशान छप गए। पिता के फैक्टरी से आने के बाद रोहित को सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल करवा गया। मेडिकल के दौरान डॉक्टरों ने रोहित के एक्स-रे टेस्ट करवाने के बारे में परिजनों को हिदायत दी। बुधवार को स्कूल में परिजनों ने हंगामा किया। जिसके बाद अध्यापक व परिजनों के बीच मामले में सुलह हो गई।
विज्ञापन


कमर सहित पूरे शरीर पर है डंडे के निशान
सवाल के जवाब न दे पाने पर आरोपी अध्यापक ने पहले दो डंडे छात्र के पैर पर मारे। इसके बाद कूल्हे पर, कमर पर व हाथ सहित शरीर के कई अंगों पर डंडों से पिटाई की। छात्र के पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। पीड़ित छात्र रोहित ने बताया कि अध्यापक ने 10 डंडे मारे।

देर रात तक पिता को फोन कर मांगता रहा गलती की माफी
पिता राजबीर ने बताया कि स्कूल से आने के बाद आरोपी अध्यापक ने उनको कई बार फोन किए। वो हर बार फोन पर गलती की माफी मांगता रहा। उसने छात्र के पिता से रात को 9 बजे भी फोन कर माफी मांगी। पिता ने बताया कि अध्यापक ने हर बार फोन पर कहा कि वो भविष्य में ये गलती दोबारा नहीं दोहराएगा व उसे कभी भी पढ़ाई के लिए नहीं धमकाएगा।
पहले भी कर चुका है पिटाई
मां सुमन ने बताया कि मई माह में उन्हें किसी काम से बाहर जाना था। उस दौरान उन्होंने रोहित की स्कूूल से दो दिन की छुट्टी ली थी। लेकिन किसी कारण से वो तीसरे दिन स्कूल नहीं जा सका। जब रोहित चौथे दिन स्कूल गया तो आरोपी अध्यापक ने उसकी डंडे से पिटाई की व उसे स्कूूल से बाहर निकाल दिया। तब भी छात्र के शरीर पर डंडों के निशान थे, लेकिन उस दौरान भी अध्यापक ने माफी मांग ली थी। इसके बाद मई आखिर में रोहित बुखार के कारण स्कूल मेें नहीं जा सका। दो दिन भी स्कूल में न जाने पर अध्यापक उनके घर गया व वहां जाकर रोहित को कहा कि वो स्कूल न आने के बहाने बना रहा है। इतना कहते ही अध्यापक ने छात्र के मुंह पर 2 थप्पड़ मारे व वहां से चला गया।
विज्ञापन


तीन दिन से सवाल का जवाब न देने पर की थी पिटाई
रोहित को 3 दिन से गुणा व भाग के सवाल करवा रहा था। लेकिन वो समझ नहीं पा रहा था। उसको सवाल सिखाने के लिए ही मैने उसकी पिटाई की। लेकिन उसके शरीर पर जो चोट के निशान है, वो मेरे द्वारा की गई पिटाई के नहीं है।
- पंकज, अध्यापक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें