फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला साफ करने के छठवें दिन बाद पूर्व मेयर को बुलाकर उपायुक्त ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर के बंद पड़े नालों को साफ करने का अभियान चला रहे पूर्व मेयर को भूपेन्द्र सिंह व उनके पार्षद साथी को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी मिली है। उपायुक्त ने दोनों लोगों को बुला कर कहा कि वह उनके इस अभियान की प्रशंसा करती है। पूरा मामला उनके संज्ञान में है। दस दिन के भीतर शहर के नालों की सफाई को लेकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। वह अपना अभियान बंद कर दें। जिस पर उन्होंने अपनी सहमति दी।
विज्ञापन

पूर्व मेयर भूपेन्द्र सिंह व पार्षद सुरेन्द्र गर्ग ने शहर के बंद पड़े नालों को साफ करने का खुद वीणा उठा रखा था। उनका अभियान शुक्रवार को छठें दिन चला। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने दोनों लोगों से बात की। कहा कि पूरा मामला उनके संज्ञान में है। दस दिन के भीतर उन्हें साफ कराने की योजना तैयार कर शुरू कियसा जाएगा। दोनों लोगों ने उपायुक्त को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह उनके साथ हैं। वह केवल शहर की सफाई चाहते हैं। यदि शहर के नाले साफ हो जाय तो छोटी-छोटी नालियां अपने आप काम करना शुरू कर देंगी। पूरे शहर का सफाई सिस्टम बंद पड़ा है। यदि प्रशासन की ओर से इसे निर्धारित समय पर न शुरू किया गया तो वह दुबारा से अपना अभिसान चालू करेंगे।
विज्ञापन


फोटो संख्या-36
नाला साफ करने के छठवें दिन बाद पूर्व मेयर को बुलाकर उपायुक्त ने की बैठक
- दस दिन के भीतर शहर के नालों की साफ कराने की योजना तैयार कराने का दिया आश्वासन
- पूर्व मेयर बोले- दस दिन बाद शुरू नहीं हुई सफाई तो दुबारा से चलायेंगे अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें