आंबेडकर जयंती पर प्रशासन अलर्ट, 18 ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिलाधीश सुमेधा कटारिया ने 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती के तहत आमजन में शांति स्थापित व कानून और व्यवस्था बनाने को लेकर 18 प्रशासनिक अधिकारियों को पुलिस अधिकारियों के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। शुक्रवार की शाम को उन्होंने बताया कि नगर निगम आयुक्त शिव प्रसाद शर्मा व डीएसपी जगदीप सिंह चांदनी बाग, पानीपत और सनौली क्षेत्र में, एसडीएम पानीपत विवेक चौधरी व डीएसपी राजेश कुमार को सिटी व किला थाना, एसडीएम समालखा गौरव कुमार व डीएसपी नरोश अहलावत को थाना बापौली व समालखा क्षेत्र में, एमडी शुगर मील बीर सिंह व डीएसपी बिजेंद्र सिंह को मडलौडा व इसराना थाना क्षेत्र, नगर निगम संयुक्त आयुक्त सुमन व डीएसपी विद्यावती को महिला थाना, बीडीपीओ इसराना जितेंद्र कुमार व एसएचओ सदर विकास कुमार को सदर थाना क्षेत्र में, बीडीपीओ मडलौडा अशोक छिक्कारा व निरीक्षक कमलजीत को सिटी पानीपत क्षेत्र में, जिला परिषद सीईओ संजय कुमार व निरीक्षक सुरेशपाल को किला क्षेत्र, डीआरओ डॉ. राजकुमार व एसएचओ नरेंद्र कुमार को मॉडल टाउन क्षेत्र, डीप्टी सीईओ जिला परिषद जसविंद्र बांगड़ व निरीक्षक सुरेश कुमार को चांदनी बाग क्षेत्र, तहसीलदार जयभगवान शर्मा व एसएचओ जीआरपी को जीआरपी रेलवे पानीपत क्षेत्र में, नायब तहसीलदार अनिल कुमार व एसएचओ समालखा नवीन कुमार को समालखा, तहसीलदार इसराना संजीव कुमार व एसएचओ इसराना को इसराना, नायब तहसीलदार मडलौडा जयसिंह व एसएचओ मडलौडा को मडलौडा, बीडीपीओ सनौली सुरेश कुमार व एसएचओ सनौली को सनौली, नायब तहसीलदार पानीपत सुमन व निरीक्षक मीना को महिला थाना क्षेत्र और तहसीलदार मडलौडा रविंद्र हुड्डा व एसएचओ ट्रैफिक महेंद्र सिंह को ट्रैफिक बाबरपुर व जीटी रोड पानीपत के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिला कल्याण अधिकारी संजय देशवाल ने बताया कि एसडी कॉलेज में शनिवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में बवानीखेड़ा के विधायक बिसंबर बाल्मीक बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपायुक्त सुमेधा कटारिया करेंगी। देशवाल, शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।