हरिद्वार रोड पर भारी वाहनों पर 21 तक रोक, डीएसपी ने खुद किया मुआयना
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली।
पुलिस ने हरिद्वार-पानीपत रोड पर कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं और अब महिला पुलिसकर्मी भी तैनात कर दी है। सभी कॉमर्शियल व भारी वाहनों को लेकर सनौली-हरिद्वार रोड सील कर दिया है।
डीएसपी समालखा नरेश अहलावत व एसएचओ सनौली थाना नरेंद्र कुमार ने सोमवार को हरिद्वार-पानीपत मार्ग व सनौली नाका यमुना पुल, श्रीचतुर्भुज गोशाला सनौली खुर्द, सनौली थाना, सनौली स्कूल व छाजपुर में लगाए कांवड़ सेवा शिविरों का मौका मुआयना किया। डीएसपी नरेश अहलावत ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर सभी शिविरों पर होमगार्ड व पुलिस जवान के साथ अब महिला पुलिस कर्मी भी तैनात कर दी गई हैं।