कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के नियमों की पालना ना करने वालो के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने वीरवार को जिले भर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 6 मामलें दर्ज कर 14 आरोपियों को गिरफतार कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई।
पानीपत पुलिस की आमजन से अपील है कि लॉकडाउन के तहत जारी आदेशों की पालना करें। अपने घरों पर रहे, सुरक्षित रहे। अपनी नजदीकी दुकानों से ही दूध, राशन, फल, सब्जियां दवाईयां इत्यादी जरूरत का सामान खरीदे। सामान खरीदते समय एक दूसरे से दूरी बनाकर खड़े हो। बेवजह घरो से बाहर ना निकले। लॉकडाउन को सफलता पूर्वक लागू करने में पुलिस व जिला प्रशासन का सहयोग करें, अफवाहों से बचे। किसी के अंदर कोरोना वायरस के लक्षण नजर आते है तो वह सहायता के लिए बगैर देर किए पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा जारी किए हैल्प लाइन नंबरों पर सूचना दे।
वीरवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करते आरोपी काबू
1. थाना सैक्टर-13/17 पुलिस की टीम ने फरीदपुर मोड़ पर गश्त के दोरान निशान पुत्र हंसराज, कालू पुत्र रामलाल, अंगद पुत्र कृष्ण, मनप्रीत पुत्र पूर्ण व गुरमीत पुत्र सतनाम निवासी फरीदपुर को इकजुट काबु किया।
2. असंध रोड चौकी पुलिस की एक टीम ने गश्त के दौरान कश्यप कॉलोनी से नवीन पुत्र जयकिशन निवासी सौंधापुर को 43 पव्वे अवैध देशी शराब सहित काबु किया।
3. थाना औधोगिक सेक्टर-29 पुलिस की एक टीम ने चौटाला रोड सिवाह बाईपास के पास से गश्त के दौरान सागर पुत्र सूरजमल व संजय पुत्र प्रताप सिंह निवासी भावपुर को काबु कर बगैर मास्क लगाए घुमने के आरोप में काबू किया।
4. थाना सदर पुलिस टीम ने जीटी रोड कोहंड बार्डर पर नाके के पास सतीश पुत्र जयसिंह निवासी निजामपुर को काबु किया। आरोपी से घर से बाहर घुमने का कारण पुछा तो बहाने बाजी करने लगा।
5. थाना इसराना पुलिस की टीम ने बस स्टेंड के पास चार युवको को एक बाइक सहित काबु कर पुछताछ की तो उन्होने अपनी पहचान आनंद पुत्र हरिकिशन निवासी परढाना, सुरेन्द्र पुत्र सतपाल, सुनील पुत्र सुनेहरा, मंजीत पुत्र महाबीर निवासी गंगाना के रूप मे बताई। सभी को एकजुट होने के आरोप में केस दर्ज किया है।
6. थाना समालखा पुलिस की एक टीम ने गश्त के दोरान गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस दे जयसिंह पुत्र भलेराम निवासी बुडशाम को घर पर अवैध रूप से शराब बेचते हुए काबु किया। मौके से 26 अध्धे देशी शराब बरामद हुई।