फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर जारी, 134 केस आए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। शनिवार को 56 साल की स्टाफ नर्स भी कोरोना रोगी मिली है। ये सिविल अस्पताल में कार्यरत है। शनिवार को कोरोना के नए 134 केस सामने आए हैं। शनिवार को 50 रोगी ठीक होकर अपने घर भी गए हैं। जिले में अब तक कोरोना से 38 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को कोरोना के नए 134 मामले सामने आए हैं, वहीं दूसरी ओर 50 लोगों ने कोरोना को हराकर घर वापसी की है। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 2836 हो गई है, इनमें से 989 का अब भी स्वास्थ्य केंद्रों में ईलाज चल रहा है। अब तक 1809 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

अब 40 प्रतिशत सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव
जिले में अब तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। अप्रैल माह में 0.2 प्रतिशत रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही थी। मई माह में ये 1 प्रतिशत हो गई। जून माह में पांच प्रतिशत, जुलाई में 15 प्रतिशत और अगस्त माह में ये बढ़कर 35-40 प्रतिशत हो चुकी है। अब लोगों का ठीक होने का रेसो भी तेजी से बढ़ा है। अप्रैल में जहां रोगी औसतन 13 से 15 दिन में कोरोना को हराकर घर लौट रहे थे। अब रोगी महज पांच दिन में ही कोरोना को हराकर घर लौट रहे हैं। अब डॉक्टर दूसरा सैंपल दूसरे दिन और तीसरा सैंपल चौथे दिन ले रहे हैं। अगर ये दोनों रिपोर्ट नेगेटिव मिलती है तो मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया जाता है। जिले में अब तक 38 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें से 22 लोगों की मौत अगस्त में ही हुई है।
अब तक 8 डॉक्टर सरकारी और 10 प्राइवेट डॉक्टर मिल चुके पॉजिटिव
स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार कोविड-19 की चपेट में आ रहे हैं। अब तक सिविल अस्पताल के 8 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से दो पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, लेकिन वो छुट्टी पर है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर फर्क पड़ रहा है। वहीं दूसरी और प्राइवेट अस्पतालों के भी 10 डॉक्टर कोरोना रोगी हो चुके हैं। इनमें से आठ ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 23 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सिविल अस्पताल में लगातार डॉक्टरों के कोरोना की चपेट में आने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर भी प्रभाव पड़ रहा है। सिविल सर्जन ने फील्ड से डॉक्टरों की ड्यूटी सिविल अस्पताल में लगा दी है।
विज्ञापन

यहां मिले नए कोरोना रोगी
शनिवार को जिला में 134 केस पॉजिटिव मिले हैं और 50 केस डिस्चार्ज किये गए हैं। पॉजिटिव केसो में सुखदेव नगर, मॉडल टाउन, सेक्टर 12, अनाजमंडी समालखा, जवाहर नगर, अंसल, सौंधापुर, हरिनगर, सैनी कॉलोनी, विजयनगर, तहसील कैंप, सेक्टर 11, गंगाराम कॉलोनी, सिविल अस्पताल, विराटनगर, पुरम कॉलोनी, खैल बाजार, सेक्टर 18, खटीक बस्ती, दलबीर नगर, पालाराम मार्केट, आठ मरला, देवी मंदिर कॉलोनी, देविमुर्ति कॉलोनी, किशनपुरा, दीवाननगर,कुलदीप नगर,गढ़ी छाजू,सेठी चौक,ददलाना,ज्योति नगर,जोशी गांव,इसराना,उग्रा खेड़ी, थर्मल, कच्चा कैंप,गढ़ी सिकंदर, मतलौडा, विजयनगर, संतनगर, महादेव कॉलोनी, पुरेवाल कालोनी, जलालपुर, बुड़शाम, यमुना एन्क्लेव, एनएचबीसी, जौरासी, गांधी कॉलोनी, चुलकाना रोड समालखा, मॉडल टाऊन समालखा, शांति नगर, न्यू राम नगर, रिफाइनरी टाउनशिप, नूरवाला, खुखराना, टीडीआई, मुखीजा कॉलोनी, अशोक विहार, इंसार बाजार, रमेश नगर, पटेल नगर से रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
50 लोगों ठीक हुए हैं- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 27556 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 24165 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। शनिवार को भी इनमे से 561 सैंपल भेजे गए हैं। शनिवार को 522 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 2836 केसों में 989 केस एक्टिव हो गए हैं, 1809 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 38 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें