फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दता कॉलोनी में ट्यूबवेल लगाने के लिए पहुंची मशीन, लोगों का दो वर्ष पुराना इंतजार हुआ खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों का दो वर्ष पुराना इंतजार हुआ खत्म, 450 परिवारों ने ली पहुंची राहत
विज्ञापन

दत्ता कॉलोनी में ट्यूबवेल लगाने पहुंची मशीन
पानीपत। असंध रोड स्थित दत्ता कॉलोनी के 450 परिवार करीब 2 साल से पानी की किल्लत का सामना कर रहे थे। बार-बार कॉलोनी का ट्यूबवेल खराब होने के कारण लोगों को दो किलोमीटर दूर से पानी लेकर आना पड़ता था। बार-बार शिकायत करने पर भी ट्यूबवेल की समस्या का समाधान नहीं हो रहा था, अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाया था। कॉलोनी में 15 दिन बाद पुराने ट्यूबवेल को तो ठीक करवा दिया था लेकिन नये ट्यूबवेल का इंतजार खत्म नहीं हुआ था। मुद्दा बार-बार उठाए जाने के बाद कॉलोनी में नया ट्यूबवेल लगाने के लिए मशीन पहुंच गई है जिससे कॉलोनी वासियों को राहत मिली है और पीने व नहाने के लिए सुचारु रूप से पानी मिलने की उम्मीद हो गई है। कॉलोनी वासियों ने कहा कि एक यह ट्यूबवेल बहुत पुराना हो चुका है। आगे गर्मियों का सीजन आ रहा है जिसमें ट्यूबवेल खराब होने के पूरे आसार है। यह ट्यूबवेल हर बार गर्मियों में खराब होता है इसलिए उनकी कॉलोनी में नए ट्यूबवेल की आवश्यकता थी। उनकी कॉलोनी में पानी की समस्या का समाधान इस नए ट्यूबवेल से ही हो सकता है। ट्यूबवेल ऑपरेटर डिंपल ने कहा कि नए ट्यूबवेल से 450 परिवारों को सुचारु पानी मिलेगा। इस बारे में वार्ड 22 पार्षद के पति योगेश डावर का कहना है कि कॉलोनी में नए ट्यूबवेल के लिए जमीन नहीं मिल रही थी, जिस कारण कॉलोनी में नया ट्यूबवेल नहीं लग सका था। अब कॉलोनी में खेड़े के पास वाली जमीन पर नया ट्यूबवेल लगाने की मंजूरी मिल गई है। वहां मशीन ने ट्यूबवेल लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

ट्यूबवेल लगने से 450 परिवारों को होगा फायदा : डिंपल
ट्यूबवेल ऑपरेटर डिंपल ने कहा कि ट्यूबवेल लगने के बाद कॉलोनी के 450 परिवारों को पीने योग्य पानी मिलेगा। इस ट्यूबवेल की मांग कॉलोनी वासी दो वर्षों से कर रहे थे। पुराना ट्यूबवेल किसी भी समय खराब हो जाता है, जिस कारण कॉलोनी वासियों को दो किलोमीटर दूर से पानी लेकर आना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें