फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के इंजेक्शनों की खुलेआम हो रही बिक्री हो, गिरफ्त में आ रहे युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के इंजेक्शनों की खुलेआम हो रही बिक्री, गिरफ्त में आ रहे युवा
विज्ञापन

थर्मल। क्षेत्र में इस समय दवाइयों की दुकानों पर नशे के इंजेक्शन खुलेआम बिक रहे हैं जिसके कारण दूर से भी युवा यहां पर नशा खरीदने आ रहे हैं। ये युवा नशा करने के बाद अपराध करते हैं। वहीं कुछ कहने पर झगड़ने लगते हैं। असंध रोड पर एक खाली प्लाट इनकी शरणस्थली बना हुआ है। ये लोग नशा करते समय किसी गंदगी भरे स्थान का ही चयन करते हैं। शहर में ड्रग विभाग की सख्ती के कारण अब ज्यादातर नशेड़ी ग्रामीण क्षेत्रों से नशा खरीदकर ले जा रहे हैं। जो इंजेक्शन युवा लगा रहे है ये प्रतिबंधित है और बिना एमबीबीएस डॉक्टर की पर्ची के इन्हें नहीं बेचा जा सकता। ग्रामीण क्षेत्रों में विभागीय छापेमारी का डर कम होने के कारण यह काम हो रहा है। इस बारे में जिला ड्रग कंट्रोलर अधिकारी विजय राजे ने कहा कि अभी तक शिकायत नहीं मिली है फिर भी संबंधित क्षेत्र में जांच कराई जाएगी। किसी को भी नशीली दवाइयां नहीं बेचने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें