फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-अस्पताल में सुबह के वक्त करीब 20 डॉक्टर नहीं पहुंच पाए थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने मांगा डॉक्टरों से जवाब, बोले, लेटलतीफी नहीं चलेगी
विज्ञापन

पानीपत। सीएमओ ने ड्यूटी पर देरी से आने वाले जिले के करीब 20 डॉक्टरों को नोटिस देकर जवाब मांगा और उनको लेटलतीफी न चलने देने की चेतावनी दी है। सीएमओ के सख्त होने पर डॉक्टर शनिवार को कुछ सजग दिखे। कुछ डॉक्टर शनिवार सुबह समय पर पहुंचे। सीएमओ ने खुद भी समय-समय पर सिविल अस्पताल व ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण करने की कही है।
अमर उजाला ने शनिवार के अंक में सिविल अस्पताल समेत जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों का लेटलतीफी से आने का समाचार प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। सीएमओ डॉ. संतलाल शनिवार को खुद गंभीर दिखे। उन्होंने सिविल अस्पताल की ओपीडी का मुआयना किया और अधिकारियों व डॉक्टरों से भी बात की। सीएमओ ने इसके बाद लेटलतीफी से आने वाले करीब 20 डॉक्टरों को पहचान कर नोटिस दिया है। सीएमओ ने नोटिस का जवाब न देने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई करने तक के आदेश दिए हैं। सीएमओ के सख्त होने पर डॉक्टरों व कर्मियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

डॉक्टर देरी से आने पर बनाने लगे बहाने
सीएमओ डॉ. संतलाल ने कई डॉक्टरों से मौखिक रूप से समय पर आने की बाबत पूछा तो इनमें से कई डॉक्टर तरह-तरह के बहाने बनाने लगे। एक डॉक्टर ने बताया कि वह सुबह आते ही सीधा अस्पताल में उपचाराधीन अपने मरीजों को देखने चला गया था। सीएमओ ने उनसे मरीजों की जानकारी ली तो डॉक्टर कुछ पीछे हटने लगा। वहीं एक डॉक्टर ने घर पर सुबह के वक्त कुछ जरूरी काम होने की बात कही। सीएमओ ने डॉक्टर को घर की बजाय अस्पताल को समय देने की हिदायत दी।
विज्ञापन


डॉक्टरों को समय पर आना चाहिए। मुझे व्यक्तिगत रूप से भी कई डॉक्टरों के देरी से आने की जानकारी मिली थी और अखबार में भी इन सबकी जानकारी मिली है। सिविल अस्पताल समेत जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में समय पर न आने वाले डॉक्टरों से जवाब मांगा गया है। मैं खुद भी अस्पताल व केंद्रों का निरीक्षण करूंगा।
-डॉ. संतलाल वर्मा, सीएमओ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें