फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरगाह का छज्जा गिराने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दरगाह का छज्जा गिराने पर हंगामा
विज्ञापन


पानीपत। कलंदर चौक स्थित एक दरगाह के छज्जे को निगर निगम द्वारा तोड़ने पर विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों ने निगम की टीम का विरोध किया और प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। वहीं शहरी विधायक पति सुरेंद्र रेवड़ी भी इन लोगों के समर्थन में उतर आए।
विज्ञापन

अनिल कुमार निवासी कलंदर चौक व राजेंद्र कुमार समेत अन्य लोग बुधवार को लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कलंदर दरगाह के साथ एक और दरगाह है। उसके पास ही एक व्यक्ति दुकान बना रहा है। उसने नगर निगम अधिकारियों से दरगाह का छज्जा हटवाने की मांग की और छज्जे को अवैध बताया। नगर निगम की टीम बुधवार को दरगाह पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। इन सबके चलते जमकर हंगामा खड़ा हो गया। शहरी विधायक पति सुरेंद्र रेवड़ी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नगर निगम व प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि दरगाह का धार्मिक जुड़ाव है और किसी व्यक्ति विशेष के कहने पर किसी भी धार्मिक स्थल को गिराना गंभीर विषय है। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें