फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकाल प्रद्युम्न को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकाल प्रद्युम्न को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। अभिभावकों ने गुरुग्राम में दिवंगत छात्र प्रद्युम्न को कैंडल मार्च जलाकर श्रद्धांजलि दी और ऐसी आरोपी मानसिकता के लोगों को सद्बुद्धि देने की कामना की। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी पति सुरेंद्र रेवड़ी के साथ कैंडल मार्च में शामिल हुई।
विज्ञापन

पेरेंट्स एसोसिएशन के बैनर तले अभिभावक कैंडल मार्च में पहुंचे। अभिभावकों ने एंजल प्राइम मॉल से लेकर साईं बाबा चौक तक कैंडल मार्च निकाली। जिसमें सैकड़ों अभिभावकों ने नम आंखों से प्रद्युम्न को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की। अभिभावकों ने हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग की। रोहिता रेवड़ी ने कहा कि गुरुग्राम में प्रद्युम्न की हत्या से पूरे देश के अभिभावकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पुलिस को इस तरह के आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। वे भी सरकार से बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए हर संभव कदम उठाने की मांग करेंगी। पेरेंट्स ने कहा कि अभिभावकों की जिम्मेदारी बच्चों को स्कूल या बस स्टॉप तक छोड़ने तक की नहीं है, बल्कि उनको अब स्कूल में पहुंचकर कमियों को सामने भी लाना होगा। इस मौके पर कृष्ण लाल चुघ, ओमप्रकाश चौधरी, दौलत राम, अश्विनी शर्मा, जिम्मी चुघ, हेमंत रोहिला, महेंद्र सिंह, गोविंद लाल, प्रमोद बंसल, अमित तनेजा, हरीश सलूजा, एडवोकेट नरेंद्र पालीवाल व गौरव सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें