फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार छात्रसंघ चुनाव कराने से भाग रही : दिग्विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार छात्रसंघ के चुनाव कराने में इनसो से घबराई : दिग्विजय
विज्ञापन


पानीपत। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि इस बार इनसो का स्थापना दिवस सोनीपत में मनाया जाएगा। इसको लेकर युवाओं में उत्साह है। युवा पिछले सालों के अपने ही रिकार्ड तोड़ेंगे।
उन्होंने ये बात सोमवार को जीटी रोड स्थित एक पैलेस में इनसो के जिला कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि स्थापना दिवस में पूरे प्रदेश के साथ दिल्ली, चंडीगढ़ व राजस्थान से भी पचास साठ हजार छात्र शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में जब भी कोई बड़ा आंदोलन हुआ है तो उसकी नींव रखने का काम इस देश के नौजवान छात्रों ने किया है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर छात्र संघ चुनाव से भागने का आरोप लगाया व भाजपा के दोहरे चेहरे को युवाओं से सामने लाने का काम किया। चौटाला ने कहा कि जब भाजपा को लगा कि प्रदेश के सभी कॉलेजो में ताऊ देवीलाल की नीतियों से पार पाना मुश्किल है तो सरकार ने चुनाव नहीं करवाए। चौटाला ने कहा कि चाहे सरकार एक दिन के नोटिस पर चुनाव करा दें, इनसो तब भी सभी कॉलेजो से जीतकर निकलेगी। वे छात्र संघ के चुनाव होने तक शांत नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसो स्थापना दिवस में मुख्य रूप से बिहार के युवा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। इस मौके पर इनेलो जिलाध्यक्ष सुरेश काला, युवा नेता देवेंद्र कादियान, जयदेव नौल्था, बलराज अटावला, राजिंद्र जैलदार, कृष्ण अहलावत, अजय राठी, रोहित कुंडू, बिजेंद्र करहंस, दीपक मान, रमा चौधरी, मुनीम सालवन, अंकुर अहलावत व अंकित देशवाल मौजूद रहे।
--जगमहेंद्र--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें