फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने सरकार की योजनाओं को जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जनता ने सरकार की योजनाओं को जाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। केंद्र सरकार के तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत शनिवार को स्थानीय देवी मंदिर में मोदी फेस्ट का दूसरा दिन रहा। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संयोजक एवं महामंत्री राममेहर मलिक ने की। समारोह में वंदे मातरम् और भारत माता की जय के जयकारे लगते रहे। प्रदर्शनी में 21 स्टाल लगाए गए। इस तीन दिवसीय मेले का समापन समारोह 11 जून को शाम 5:30 बजे होगा। इसमें मुख्यातिथि पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा होंगे।
विज्ञापन

मुख्य संयोजक एवं महामंत्री राममेहर मलिक ने बताया कि इस मेले का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया था। आज मेले का दूसरा दिन है। मेले में सुबह और शाम को देखने वालों की भीड़ लगी रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने गरीब व्यक्ति के उत्थान के लिए अपने तीन वर्षों के शासनकाल में अनेक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जहां महंगाई को काबू किया, वहीं दिल्ली एनसीआर और देश के सभी प्रदेशों के लिए रियल स्टेट रेग्यूलेटरी एक्ट पास किया। जब सभी राज्यों का समर्थन इस एक्ट को मिल जाएगा तो यह एक्ट पूरे देश में एक साथ लागू होगा और रियल एस्टेट में फैले सभी प्रकार के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें