पानीपत। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के लगातार देरी से आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में रविवार को रेलवे स्टेशन पर 13 ट्रेनें देरी से पहुंचीं। यात्री घंटों तक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते रहे। ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री सुमन और जगदीश ने बताया कि उनकी ट्रेन रेलवे स्टेशन पर दो घंटे की देरी से आएगी। ट्रेन का दो घंटे तक इंतजार करना आसान नहीं है। हमें समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है। ऐसे में ट्रेनों की देरी से चलते हम अपने गंतव्य पर देरी से ही पहुंचेंगे।
ये ट्रेनें पहुंची देरी से
जम्मू तवी स्पेशल फेयर गरीब रथ समर स्पेशल पौने तीन घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह से धनबाद स्पेशल फेयर गरीब रथ समर स्पेशल ढाई घंटे, हीराकुंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2:22 घंटे, कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू दो घंटे और अंबाला कैंट पानीपत एमईएमयू 40 मिनट की देरी से पहुंची। इसी क्रम में जम्मू मेल 39 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस 33 मिनट , जम्मू तवी एक्सप्रेस 41 मिनट, झेलम एक्सप्रेस 37 मिनट और दौलतपुर चौक जन शताब्दी एक्सप्रेस 20 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं गीता जयंती एक्सप्रेस 22 मिनट, मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 25 मिनट और टाटानगर एक्सप्रेस 21 मिनट की देरी से पहुंची।
वर्जन :
कुछ ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंचीं। जिससे यात्रियों को घंटों तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। लंबे रूट की कुछ ट्रेनें रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंची। इन ट्रेनों की जानकारी हमें भी देरी से मिलती है। स्टेशन पर ट्रेनें अपनी निर्धारित समय पर पहुंचे इसके लिए हम प्रयास करते रहते हैं।
-रमेश चंद्र, रेलवे स्टेशन वरिष्ठ अधीक्षक