फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरिद्वार रोड पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कांवड़ियों की सेवा में जुटी पानीपत और यूपी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिवरात्रि का पर्व नजदीक आने के साथ ही हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पानीपत से लेकर यमुना पुल तक सनौली और हरिद्वार रोड शिवभक्ति में पूरी तरह रंग चुके हैं। पूरे मार्ग पर जगह-जगह लगे कांवड़ सेवा शिविरों में सामाजिक संगठनों और सेवाभावी लोगों द्वारा श्रद्धालुओं की पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ सेवा की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन भी अपने सेवा, सुरक्षा और सहयोग के संकल्प को निभाते हुए कांवड़ियों की हर संभव सहायता कर रहा है। ड्यूटी के साथ-साथ पुलिसकर्मी कांवड़ शिविरों में स्वयं सेवा कर रहे हैं और निजी कोष से आर्थिक मदद भी प्रदान कर रहे हैं। एसपी भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर डीएसपी समालखा नरेंद्र कादियान और डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी लगातार यात्रा मार्ग का दौरा कर रहे हैं। थाना सनौली खुर्द प्रभारी एसआई संदीप कुमार, एसआई महावीर सिंह और एसआई अंग्रेज सिंह अपनी टीमों के साथ यमुना पुल से लेकर गांव छाजपुर तक लगातार गश्त कर रहे हैं। यमुना पुल बॉर्डर पर एसआई अंग्रेज सिंह की अगुआई में हरियाणा पुलिस और यूपी पुलिस का संयुक्त नाका सक्रिय है। यूपी पुलिस की ओर से एसआई ब्रह्म सिंह, थाना कैराना प्रभारी धर्मेंद्र और नाका इंचार्ज राहुल ड्यूटी के साथ-साथ वहीं पर भंडारा लगाकर कांवड़ियों की सेवा में जुटे हुए हैं। यात्रा के दौरान अधिकतर श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान करके ही आगे बढ़ते हैं। इसको देखते हुए हरियाणा और यूपी पुलिस द्वारा यमुना पुल पर स्नान के विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। पुलिस कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए की जा रही मेहनत को आमजन सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें