फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 13 एमएम बारिश में जल निकासी की खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आषाढ़ मास में बुधवार को औसतन 13 एमएम बारिश दर्ज की। सबसे अधिक इसराना खंड में 25 एमएम बारिश दर्ज की। इसके साथ ही धान रोपाई कार्य तेज हो गया है।
विज्ञापन

थोड़ी सी बारिश में शहर में पानी निकासी न होने पर समस्या सामने आई। गीता कॉलोनी रोड और जीटी रोड की सर्विस लेन पर थाना शहर के बाहर पानी जमा हो गया। पिछले तीन दिन से हल्की बूंदाबांदी चल रही थी। बुधवार तड़के तीन बजे शहर समेत जिले में तेज बारिश हुई। करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद दिन के समय रुक-रुक कई बार बारिश हुई। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रतिघंटे से चली।
बारिश और तेज हवा से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें