फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नागरिक अस्पताल में 13 डी-फ्रीजर हो पाए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अब भी खराब, शव रखने में आ रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में 13 डी-फ्रीजर ठीक हो पाए। तीन अब भी खराब हैं। अब समालखा से मंगवाए दो डी-फ्रीजर यहीं रख लिए गए हैं। समालखा में शवगृह शुरू होने पर इनको भेजा जाएगा। जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में पिछले सप्ताह 16 में से एक डी-फ्रीजर ही काम कर रहा था। बाकी 15 खराब पड़े थे। शव रखने की पर्याप्त व्यवस्था न होने से लोगों को परेशान उठानी पड़ रही थी। उनको शव खुले में ही रखने पड़ते थे। शवों में कई बार बदबू उठी। जिससे लोगों ने आगे आकर आवाज उठाई। कुछ ने जनसेवा दल से शीशे का डी-फ्रीजर लेकर शव रखा। तब सीएमओ ने शनिवार को समालखा के सामान्य अस्पताल से दो डी-फ्रीजर मंगवाए। जिनमें से एक पहले से खराब पड़ा था। सोमवार को कंपनी के कर्मचारी आए जिन्होंने डी-फ्रीजर ठीक करने का काम शुरू किया। पांच दिन में 13 डी-फ्रीजर ठीक हुए हैं। एक पहले से ठीक था। अब 13 डी-फ्रीजर काम कर रहे हैं। विभाग ने जनसेवा दल के एक डी-फ्रीजर को वापस कर दिया है।
विज्ञापन



अस्पताल में 16 डी-फ्रीजर हैं। जिनमें से 13 अच्छे से चल रहे हैं बाकी तीन को भी कंपनी के कर्मचारी ठीक कर रहे हैं। जनसेवा दल का डी-फ्रीजर वापस दे दिया है। समालखा के डी-फ्रीजर अभी जिला नागरिक अस्पताल में ही हैं।
विज्ञापन

डॉ. श्यामलाल, एमएस पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें