फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विश्व रक्तदान दिवस पर शिविर में 126 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 15 Jun 2026 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अमर उजाला फाउंडेशन ने जन सारथी फाउंडेशन और राजस्थान परिवार सेवा समिति के साथ मिलकर अंसल स्थित दीवान अस्पताल में रविवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 126 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में पानीपत साइकिल क्लब, रेडक्रॉस सोसाइटी, अंसल डी-ब्लॉक के डेलीगेट्स तथा सीआईएसएफ की एनएफएल यूनिट के जवानों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में हरपाल ढांडा, मेयर कोमल सैनी, समाजसेवी राजीव जैन, पार्षद नवल जिंदल और डायर्स एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन

इससे पहले जन सारथी फाउंडेशन सोसाइटी के प्रधान ब्रज मोहन शर्मा, दीवान अस्पताल के संचालक के डॉ. नीरज दीवान ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
मेयर कोमल सैनी ने अमर उजाला फाउंडेशन, जन सारथी फाउंडेशन व राजस्थानी परिवार सेवा समिति के कार्य की सराहना की। रेडक्रॉस सोसाइटी के ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. पूजा सिंघल के नेतृत्व में टीम ने लोगों को रक्तदान का महत्व बताया और पुण्य कार्य में रक्तदान में अपना सहयोग किया।
जन सारथी फाउंडेशन सोसाइटी के प्रधान ब्रज मोहन शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। लोगों को छोटा सा प्रयास किसी की जान बचा सकता है। विज्ञान आज तक इसका विकल्प नहीं तलाश पाई है। यह मानव शरीर में ही बन सकता है।

पिता-पुत्र ने किया रक्तदान
राजस्थान परिवार सेवा समिति के प्रधान नरेश आचार्य ने स्वयं अपने बेटे प्रियेश के साथ रक्तदान कर सभी सदस्यों को प्रेरित किया। विनय बंसल ने अपने जीवन का 81वां रक्तदान कर सबके लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मनोज शर्मा, लक्ष्मण सैनी, मुकेश जोशी, निशांत लखोटिया, राजस्थान परिवार सेवा समिति के सचिव राजेंद्र खुराना, उप प्रधान राकेश मूंदड़ा, सलाहकार कैलाश शर्मा, सुमेर सिंह, कानूनी सलाहकार अमृत वर्मा, मुकेश शर्मा, पानीपत साइकिल क्लब से संरक्षक सतीश चुघ, पवन अरोड़ा, नरेश रावल, अरविंद मखीजा, सुमित मखीजा, मनोज डुमरा, राज कुमार शर्मा व रितेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें