कार्तिक की मौत के जिम्मेदार आरोपी स्कूल प्रबंधन की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवार करेगा आज आमरण अनशन
पानीपत। 5 साल के मासूम कार्तिक की मौत के जिम्मेदार आरोपी स्कूल प्रबंधन की गिरफ्तारी न होने पर बार-बार पुलिस से गुहार लगाने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से नाखुश परिजन मंगलवार को लघु सचिवालय के सामने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठेंगे। परिजनों के साथ राज्य बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य सुशील वर्मा भी शामिल होंगे।
कार्तिक के पिता संजय व सुशील वर्मा ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे पेश करने के लिए पुलिस कोर्ट तक भी लाई थी। लेकिन जज के सामने पेश करने से पहले ही आरोपी ने खुद के बीमार होने की बात पुलिस को कही। जिसके बाद पुलिस उसे पानी पिलाने के बहाने वहां से ले गई और उसके साथ मिलीभगत कर उसे वहां से फरार कर दिया। वहीं इस मामले में पुलिस कुछ भी बयान देने से बचती नजर आई।