पानीपत। भैंसवाल स्थित विजन क्रिकेट अकेडमी में फार्मा इलेवन वेल्फेयर सोसायटी ओर ब्रदर इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें फार्मा इलेवन ने कप्तान नवीन मुंजाल ने टास जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। मैच का शुभारंभ श्रीराम दशहरा कमेटी बरसत रोड के प्रधान भीम सचदेवा ने सिक्का उछाल कर किया। इस मौके पर रमेश सतीजा, कपिल भटनागर, आंचल जैन मौजूद रहे। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रदर इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 165 रन बनाए। फार्मा इलेवन की टीम की तरफ से अनिल मलिक ने 25 रन देकर 2 विकेट, चिराग हांडा, दीपक वोहरा ओर वैभव कुंडू ने भी 2-2 विकेट लिए। इसके जवाब में रनों का पीछा करने उतरी फार्मा इलेवन की टीम ने 15 वें ओवर में जीत हासिल की। फार्मा इलेवन की तरफ से राजू से को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। जिन्होंने अपनी टीम के लिए 65 रनों का योगदान दिया। जबकि सुधीर ने 33 और राहुल ने 26 रन बनाए। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश के संगठन मंत्री हरीश अरोड़ा ने कहा कि खेल को खेल भावना तथा संयम से खेलना चाहिए। खेलों को आपसी भाईचारा बढ़ता है और खेल भावना पैदा होती है। इस अवसर पर लक्की पाहवा, साहिल खान, गौरव तागरा, मोनू, गुरदर्शन आदि मौजूद रहे।