फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कार्य में लापरवाही को लेकर पांचवे दिन दूसरे सफाई दरोगा पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कार्य में लापरवाही को लेकर पांचवें दिन दूसरे सफाई दरोगा पर गिरी गाज, निगमायुक्त के सवालों का जवाब नहीं दे पा रहा है सफाई दरोगा
विज्ञापन

पानीपत। शहर की सफाई को लेकर चल रहे अभियान के दौरान लापरवाही पाये जाने वाले वार्ड तीन के सफाई दरोगा को सोमवार को निगमायुक्त ने निलंबित कर दिया है। इसके पांच दिन पहले बाजार से दस बजे तक कूड़ा न उठने के मामले में सफाई दारोगा को निलंबित गया गया था।
नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने सफाई को लेकर अभियान चला रखा है। सफाई के मामले में वार्ड के सुपरवाइजर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसके पास काम करने वाले सफाई कर्मचारी अवकाश पर थे। उनके अवकाश के आवेदन को मौके पर सफाई दरोगा की ओर से नहीं दिखाया जा सका था। इससे पहले सुबह दस बजे तक बाजार से कूड़ा न उठने पर सफाई दरोगा फकीरचंद को निलंबित किया जा चुका है। निगमायुक्त की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर से निगमायुक्त रामलाल चौक से लेकर शुगर मिल तक कूड़ा न उठने के मामले में कूड़ा उठाने वाली जेबीएम कंपनी का एक दिन का भुगतान काट लिया था।
बयान..
सफाई के मामले में लापरवाही पाये जाने पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निगम के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्हें इस बात की चेतावनी दी जा चुकी है। अब तक दो कर्मियों को लापरवाही के मामले में निलंबित किया जा चुका है।
डा. प्रियंका सोनी, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें