फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहवाही लूटने के चक्कर में जल्दबाजी में लगवा दिया गली के निर्माण का पूरा होने का पत्थर, लोग गली का निर्माण पूरा ना होने परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 12-18
विज्ञापन

------------
वाहवाही लूटने को लगवा दिया गली के निर्माण पूरा होने का पत्थर
गली का निर्माण पूरा ना होने से लोग परेशान, पहले लगा निर्माण कार्य का पत्थर, अब बाद में शुरू होगा कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
वाहवाही लूटने के चक्कर में जल्द बाजी में पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा और वार्ड नंबर 2 पार्षद कमलेश मजोका ने पत्थर लगवा दिया कि वाल्मीकि बस्ती की गली का निर्माण कार्य 1 अप्रैल 2018 में पूरा हुआ। लेकिन अभी तक गली का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। जिस कारणवश गली वासियों में रोष है।
बता दें कि वार्ड नंबर 2 स्थित नूरवाला में वाल्मीकि बस्ती है और उनकी गली कच्ची है। गंदे पानी की निकासी न होने के कारण गली में गंदा पानी भरा हुआ है। बच्चे, बुजुर्ग और लोगों को अपने घर आने-जाने के लिए गंदे पानी में से होकर गुजरना पड़ता है। गली वासी राजेंद्र, धनपत्त, जयभगवान, सत्ता, ताराचंद, महाबीर, प्रमो, सुलोचना, केलो व रमा ने बताया कि कई बार गली के निर्माण को लेकर पार्षद से मिल चुकी है, लेकिन आश्वासन देकर भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

फोटो कॉटस
गली में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी गली में भरा रहता है। गली में गंदा पानी भरे होने की वजह से हर समय बदबू आती रहती है। जिसकी वजह से उनका यहां पर रहना दूभर हो रहा है।
-कैलाशो।
---
समस्या को लेकर गली वासी पार्षद कमेलश मजोका से मिल चुके हैं। पार्षद आश्वासन देकर वापस उन्हें घर भेज देते हैं और कहती हैं कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
-प्रमो।
---
कच्ची गली में गंदा पानी भरा हुआ है जिस कारण गली में कीचड़ हो गया है। कई बार बच्चे और बुजुर्ग गंदे पानी में आते-जाते समय भरे हुए गंदे पानी में गिर जाते हैं और कई तो चोटिल भी हो चुके हैं।
सलोचना।
--
हर वक्त गली में गंदे पानी जमा होने की वजह से मच्छर पनप रहे हैं। जिस कारण बीमारी फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। लेकिन इस ओर नगर निगम और पार्षद ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

-रीना।
----
जल्द शुरू करवाएंगे निर्माण कार्य : ढांडा
पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने बताया कि वार्ड नंबर 2 की कई गलियों को टेंडर लग चुके है और जल्द ही वाल्मीकि बस्ती वाली गली का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें