फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में पानी सुखने पर प्यासा हिरण गांव में घुसा, कुतों ने हिरण पर बोला धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 14
विज्ञापन

-----------
गांव में घुसे प्यासे हिरण पर कुत्तों ने बोला धावा
यमुना में पानी सूखने पर गांव में घुसा था हिरण, ग्रामीणों ने पानी पिलाकर वापस खेतों में छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली।
यमुना में पानी सूखने की वजह से क्षेत्र में रहने वाले प्यासे हिरण पानी की तलाश में खेतों में जगह-जगह भटकते हुए गांव में घुसने लगे हैं। इसी दौरान गांव में हिरण को कुत्तों के झुंड ने घेर लिया। ग्रामीणों ने कुत्तों से बचाव कर हिरण को पकड़कर पानी पिलाया और सुरक्षित खेतों में भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर को अचानक यमुना नदी से सटे गांव नन्हेडा में खेतों की ओर से 10-15 हिरणों का एक झुंड नदी के अंदर से खेतों में लगे बिजली ट्यूबवेलों की ओर पानी की तलाश में पहुंचा, जब खेत में ट्यूबवेलों के पास भी पानी नहीं मिला तो उसके बाद खेतों से हिरणों का झुंड गांव की ओर आने लगा। तभी गांव के कुत्तों ने एक हिरण पर धावा बोल दिया और हिरण अपनी जान बचाते हुए इधर-उधर दौडते हुए गांव में घुस गया। ग्रामीणों ने हिरणों के पीछे लगे कुत्तों को दूर भगाया। किसान सोनू और राजपाल ने बाल्टी में पानी भर कर हिरण की प्यास बुझाई। उसके बाद किसान हिरण को जंगल में छोड़ आए। बता दें कि पांच वर्ष पहले यमुना नदी में करीब 15 हजार हिरणों के कई झुंड थे, अब नदी में कई वर्ष से पानी सूखने और आसपास जंगली कुत्तों व शिकारियों के चलते हिरणों की संख्या बड़ी तेज गति से घटती जा रही है। अब नदी के आसपास करीब 15 सौ हिरण ही रह गए हैं। सरकार के नदी में लगातार पानी नहीं छोड़ा तो आने वाले समय में हिरण इस स्थान पर दिखाई भी नहीं देंगे। इस बारे में तहसीलदार तर्पण कंबोज व बीडीपीओ अशोक का कहना है कि गांव में पीने के पानी का उचित प्रबंध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें