फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हितैषी है भाजपा सरकार-महिपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत ग्रामीण हलके से विधायक महिपाल ढांडा ने दावा किया कि भाजपा सरकार किसान हितैषी है। प्रदेश सरकार किसानों के गेहूं की सरकारी खरीद कर चुकी है और जब तक मंडियों में किसान गेहूं बिक्री के लिए लाते रहेंगे तब तक प्रदेश सरकार गेहूं के एक-एक दाने की खरीद करेगी। किसानों को गेहूं खरीद का भुगतान भी जल्द से जल्द किया जाएगा। विधायक ढांडा, शुक्रवार को पानीपत मार्केट कमेटी कार्यालय में मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत पांच लाभार्थियों को 17 लाख 50 हजार रुपये के चेक बांटे।
विज्ञापन

योजना के तहत पूजा रानी निवासी गांव जाटल, केला देवी निवासी गांव राजाखेड़ी, रामस्वरूप निवासी गांजबड़ को 5-5 लाख रुपये और धर्म सिंह निवासी गांव जाटल को 1.25 लाख रुपये और प्रेम सिंह निवासी गांव डाहर को भी 1.25 लाख रुपये के चेक वितरित किए। उन्होंने किसानों से अपनी फसलों की बीमा करवाने व खेत में गेहूं की फांस व पराली नहीं जलाने की अपील की। इस अवसर पर अजमेर मलिक, रोशन छौक्कर, अनिल शर्मा, गोविंद पहलवान, नरेंद्र बिंझौल, बिट्टू सरदार, राजेश कुमार, पृथ्वी, मनीष जावा, देवेंद्र, जसबीर, सुरेश राठी, डॉ. कर्मबीर नांगलखेड़ी, रामरतन, विक्की मलिक, राजपाल, अनिल मान, दिलबाग सिंह, प्रदीप मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



गेहूं के एक-एक दाने की सरकारी खरीद करेगी सरकार : ढांडा
फोटो संख्या 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें