खेत में जहरीले कीड़े के काटने से गंभीर श्रमिक ने पीजीआई में तोड़ा दम
समालखा। गांव मच्छरौली में तीन दिन पहले खेत में किसी जहरीले कीड़े काटने से गंभीर चालीस वर्षीय श्रमिक की पीजीआई खानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव मच्छरौली के पूर्व सरपंच बलराज तुषामड़ ने बताया कि रामनिवास खेत में बतौर श्रमिक काम करता था। बुधवार को वह खेत में काम करने के लिए गया था। इसी दौरान किसी जहरीले जीव ने उसको काट लिया। जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन हालत बिगड़ने पर डाक्टर ने पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी वीरवार देर शाम को पीजीआई खानपुर में दम तोड़ दिया।