फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाजपा सरकार के 12 साल और तीसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे, कांग्रेस ने मांगा वादों का हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
-सरकार जश्न की बजाय जनता को दे जमीनी हकीकत का हिसाब : धर्मपाल मलिक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रदेश में भाजपा सरकार के 12 वर्ष और तीसरे कार्यकाल के दो साल का हिसाब देना चाहिए। कांग्रेस जनता के लिए इन सबका जवाब मांग रही है।
ये बात हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं अनुशासन समिति के चेयरमैन धर्मपाल सिंह मलिक ने बुधवार को पानीपत ग्रामीण के सेक्टर-25 स्थित कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही। धर्मपाल सिंह मलिक ने कहा कि यह समय जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जनता से किए गए वादों का हिसाब देने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं को रोजगार, किसानों की समृद्धि और व्यापारियों को सुरक्षित माहौल देने के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन आज धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है।
विज्ञापन

ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और युवाओं को रोजगार के नाम पर केवल आश्वासन मिले हैं। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सरकार अपने संकल्प पत्र की विभागवार प्रगति रिपोर्ट सार्वजनिक करे। इस मौके पर शहरी जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह, पूर्व मंत्री बिजेंद्र सिंह कादियान, पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, दीपक खड़कड़, कवर सिंह छौक्कर, सतेंद्र जांगड़ा, राजबीर नारा, भूपेंद्र मलिक और कर्मबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन

35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें