फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राज्य स्तरीय कहानी और निबंध लेखन प्रतियोगिता में शामिल होंगे 12 विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रहीं स्पर्धाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सभी राजकीय विद्यालयों के नौवीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन व कहानी वाचन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैंं। विद्यालय से लेकर जिला स्तर तक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा चुका है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित 12 विद्यार्थी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता का परिणाम जारी कर शिक्षा विभाग के पास भेज दिया गया है। यह प्रतियोगिताएं छात्रों में गुरु तेग बहादुर के जीवन, उनके बलिदान और शिक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। साथ ही यह कार्यक्रम विद्यार्थियों की भाषाई, सांस्कृतिक व रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने का माध्यम बनेगा। निबंध लेखन में जिला स्तर पर 88 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। राज्य स्तरीय निबंध लेखन में जिले के आठ और कहानी वाचन प्रतियोगिता में जिले के चार जबकि प्रदेश से 66 प्रतिभागी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिता के लिए जिले से चयनित विद्यार्थी
निबंध लेखन-
विद्यार्थी कक्षा भाषा स्कूल
सागर 12वीं संस्कृत जीएसएसएस अलुपुर नैन, मडलौडा।
खुशी नौवीं संस्कृत पीएमश्री जीएसएसएस जलालपुर, पानीपत।
मानसी नौवीं हिंदी जीएमएसएसएसएस जीटी रोड, पानीपत।
साक्षी 10वीं हिंदी जीजीएसएसएस बापौली।
अतुल 11वीं पंजाबी जीएसएसएस उरलाना कलां, मडलौडा।
नैंसी 12वीं पंजाबी जीएसएसएस काबड़ी, पानीपत।
जिया 11वीं अंग्रेजी आरोही मॉडल एसएसएस छाजपुर, बापौली।
मन्नु 11वीं अंग्रेजी जीएमएसएसएसएस चुलकाना, समालखा।


कहानी वाचन-
विद्यार्थी कक्षा भाषा स्कूल
खुशबू 11वीं संस्कृत आरोही मॉडल एसएसएस छाजपुर, बापौली।
यंशिका 11वीं हिंदी आरोही मॉडल एसएसएस छाजपुर, बापौली।
तन्नु नौवीं पंजाबी आरोही मॉडल एसएसएस छाजपुर, बापौली।
रिया 11वीं अंग्रेजी आरोही मॉडल एसएसएस छाजपुर, बापौली।



श्री गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय निबंध लेखन व कहानी वाचन प्रतियोगिता का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित 12 विद्यार्थी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें