फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कुर्बानी के लिए राजस्थान से लाए 12 बकरे दुकान से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चोरों ने बकरीद के लिए राजस्थान से लाए करीब 12 बकरे कुटानी रोड स्थित दुकान से चोरी कर लिए। चोर दिल्ली नंबर की कार से आए और बकरे उसी कार में डालकर ले गए। ये चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। उन्होंने दुकान के बाहर लगे तीन सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए थे। किला थाना की पुलिस तड़के पौने चार बजे थाने में जाकर सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं आई। उन्होंने पीड़ित काे थाने में बुलाकर उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शामली के कैराना शाहरुख ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी किला थाना क्षेत्र के कुटानी रोड पर मीट की दुकान है। छह जून को बकरीद है। वह ईद पर होने वाली कुर्बानी के लिए राजस्थान से 40 बकरे लेकर आया था। कुछ बकरों की पेशगी उसके पास आ चुकी थी। वह बुधवार को बकरों को दुकान में बंद कर अपने घर कैराना चला गया।
वीरवार तड़के करीब चार बजे उसके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो दुकान से बकरे चोरी होने का पता चला। इसके बाद वह दुकान पर पहुंचा। जांच करने पर पता चला कि चोर दुकान से 12 बकरे चोरी कर ले गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अपने कब्जे में ले ली। फुटेज में तीन चार युवक दिखाई दे रहे हैँ। जो दिल्ली नंबर की कार में आए और बकरे चोरी कर ले गए। किला थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें