पानीपत। हैकर ने जौधन कलां गांव की महिला के मोबाइल को हैक कर उसके बैंक खाते से 1.16 लाख रुपये निकाल लिए। महिला ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
जौंधन कलां गांव निवासी संगीता ने बताया कि उसका पीएनबी में खाता है। 10 नवंबर को उसका मोबाइल किसी ने हैक कर लिया था। उसका बैंक खाता उसके मोबाइल नंबर से लिंक है। 13 नवंबर को वह घरेलू काम के लिए बैंक में पैसे निकालने गई तो उसे पता चला कि 10 नवंबर से 12 नवंबर के बीच उसके खाते से 1.16 लाख रुपये की निकासी हुई है। किसी ने उसका मोबाइल हैक कर उसके खाते से पैसे निकाल लिए। उसकी पुलिस से मांग है कि हैकर का पता लगाकर उन पर कार्रवाई की जाए।