फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमिशन रोड शो कर रहे राजकुमार सैनी को आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान रोड शो कर रहे लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो राजकुमार सैनी को निर्वाचन आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया है। उनके पास रोड शो करने की अनुमति ही नहीं थी। उनको नोटिस जारी कर आयोग ने जवाब मांगा है।
विज्ञापन

राजकुमार सैनी कुरुक्षेत्र से सुबह अपनी रथ यात्रा लेकर निकले थे। शाम करीब चार बजे स्काई लार्क के पास सिटी थाना मजिस्ट्रेट हरेंद्र शर्मा ने उनके काफिले को रुकवा लिया और उनसे रोड शो की अनुमति दिखाने के लिए कहा। उनके पास रथ यात्रा की करनाल तक की अनुमति थी लेकिन रोड शो निकालने की अनुमति नहीं थी। इस बारे में उन्होंने राजकुमार सैनी से पूछा तो उन्होंने कहा कि वो समालखा जाएंगे। वो किसी काम से यहां पर रुके हैं। अनुमति नहीं मिलने पर एडीसी प्रीति ने राजकुमार सैनी को नोटिस जारी कर दिया है।
बिना परमिशन रथ यात्रा निकाल रहे थे सांसद सैनी: एडीसी
राजकुमार सैनी के पर रथयात्रा के साथ रोड शो निकालने की अनुमति नहीं थी। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। इसलिए उनको नोटिस जारी किया गया है। - प्रीति संभरवाल, एडीसी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें