फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन स् थगित किया गया था समाप्त नहीं, सरकार मुकरी तो लगा देंगे दिल्ली का गियर : मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
आंदोलन स्थगित किया गया था समाप्त नहीं, सरकार मुकरी तो लगा देंगे दिल्ली का गियर : मलिक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
इसराना। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि सरकार को समझ लेना चाहिए कि आरक्षण को लेकर चलाया जा रहा आंदोलन स्थगित किया गया था समाप्त नहीं। अगर सरकार जाटों के साथ वादा खिलाफी करती है तो जाटों का एक पैर ट्रैक्टर की रेस पर है और गियर लगाते ही दिल्ली में जाकर रुकेगा।
यशपाल मलिक रविवार को इसराना मंडी में हलका स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता इसराना के पूर्व सरपंच रामसरूप जागलान ने की व संचालन राजेंद्र सिंह जागलान ने किया। यशपाल मलिक ने कार्यकर्ता ने कहा कि 27 अगस्त को समिति के तत्वावधान में झज्जर में भाईचारा रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में पहुंच कर फिर से एकजुटता दिखाने का समय आ गया है। उन्होंने जाट समुदाय से आह्वान किया कि 27 अगस्त को झज्जर में भाईचारा रैली में समाज के दूसरे समुदाय के लोगों को लेकर आएं। सांसद राजकुमार सैनी समाज को एक साजिश के तहत बदनाम कर भाईचारे के माहौल को खराब करने में लगे हुए हैं। जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता है। जो लोग बेतुके व भड़काऊ बयान देकर प्रदेश में भाईचारे के माहौल को बिगाड़ने में लगे हुए हैं, सरकार उनकी जुबान को लगाम लगाएं। अगर सरकार ऐसा नहीं करती तो जाट समाज अपने ढंग से उनकी जुबान पर लगाम लगाएगा। समिति सरकार के साथ हुए समझौते पर कायम है अगर फिर भी समाज के साथ छल किया गया तो सड़कें व पानी ही नहीं एक घंटे में पूरी दिल्ली को घेर कर सील कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में दिल्ली से पहुंची निशा चौधरी ने कहा कि हकों की इस जंग में महिलाएं भी पीछे नहीं रहेंगी। सरकार महिलाओं को कम आंकने की भूल नहीं करें, समय आने पर महिलाएं भी हकों की जंग में कोई भी कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगी। सम्मेलन को अशोक बल्लहारा, प्रताप दहिया, नफे सिंह मान, निशा चौधरी, सुरेश मच्छरली, सुरेंद्र मलिक, कजला प्रधान मामन राम, हरेंद्र राणा, दरियाव सिंह मलिक व कमला बिंझौल ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में पहुंचने पर रामसरूप जागलान ने यशपाल मलिक को पगड़ी पहना कर अभिनंदन किया। इस मौके पर समिति के हलका प्रधान राजेश मलिक, रामकुमार ठेकेदार, प्रदीप जागलान, जयभगवान फौजी, हवासिंह मांडी, सरपंच गुलाब बांध, रावत जागलान, संदीप डोगर, जयपाल नंबरदार, जगबीर सिंह, महाबीर मांडी व नरेंद्र जागलान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें