जाटों का हलका स्तरीय सम्मेलन 30 को इसराना में होगा
इसराना। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक रविवार को सर छोटूराम किसान भवन में हुई। जिसमें हलका स्तरीय सम्मेलन के लिए विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्षता पूर्व सरपंच रामसरूप जागलान व संचालन जिला प्रधान मास्टर मामन सिंह ने किया। समिति के राष्ट्रीय सचिव प्रताप दहिया विशिष्ट रूप से पहुंचे।
उन्होंने कहा कि 30 जुलाई को समिति के तत्वावधान में इसराना मंडी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन को समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए हलका इसराना को छह जोन में बांटा गया है। जोन नंबर एक के प्रभारी प्रताप दहिया, दो के प्रभारी मामन सिंह, तीन के प्रभारी रणधीर सिंह, चार के प्रभारी राजेंद्र सिंह जागलान, पांच के प्रभारी हरेंद्र राणा व जोन नंबर छह के प्रभारी धर्मपाल कुंडू होंगे। इस मौके पर सतबीर देशवाल, रणधीर सिंह नैन, राजेंद्र सिंह जागलान, कैप्टन रामचंद्र, डॉ. सतबीर सहरावत, राजेंद्र जागलान, प्रदीप जागलान, दिलबाग सिंह, महेंद्र सिंह, संजय देशवाल, रामकुमार ठेकेदार व राजू उरलाना मौजूद रहे।