फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा...

विज्ञापन
विज्ञापन
हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम हमारा...
विज्ञापन

समालखा। श्याम बाबा फाल्गुन महोत्सव के भक्ति का रंग श्रद्धालुओं पर पूरी तरह से चढ़ चुका है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु चुलकाना धाम स्थित खाटू श्याम मंदिर में पहुंच रहे हैं। हजारों श्रद्धालु हाथों में पीले झंडे लिए बाबा का गुणगान करते हुए चुलकाना धाम पहुंचे। वहीं समालखा शहर से भी विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं द्वारा ध्वजा यात्रा निकाली गई जिसमें आधा दर्जन संस्थाओं के सदस्यों के साथ भक्तों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा अर्चना कर नतमस्तक होते हुए परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। इस दौरान मंदिर को फूलों व लड़ियों से सजाया था। सुबह होते ही मंदिर में पूजा अर्चना शुरू हो गई थी। जबकि रात भर जागरण में श्याम बाबा का गुणगान किया।
उल्लेखनीय है कि चुलकाना गांव के श्री श्याम बाबा मंदिर में हर वर्ष फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें आसपास के क्षेत्रों सहित देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचते हैं। रविवार को भी हजारों की संख्या में भक्तों ने बाबा के दर्शन करते हुए मन्नत मांगी व जिनकी मन्नत पूरी हुई उन्होंने श्याम बाबा के चरणों में माथा टेककर फिर से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

श्याम बाबा के साथ ये है मान्यता
श्याम बाबा मंदिर को लेकर मान्यता है कि इसका संबंध पांडव भीम के पौत्र बर्बरीक के साथ है। पौराणिक कथा अनुसार भगवान कृष्ण ने उनसे शीश का दान लिया था इसलिए उन्हें महान शीश दानी भी कहा जाता है। मान्यता है कि सरस्वती में उनका शीश वर्तमान चुलकाना धाम तथा धड़ राजस्थान के खाटू पहुंचा था। कृष्ण ने उन्हें वर दिया था कि जो कलयुग में जो भी खाटू श्याम की पूजा करेगा उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
शहर में हर जगह बाबा के पीली ध्वजा- पूरा शहर ही बाबा के रंग रंग गया है और हर तरफ दुकानों पर पीली ध्वजा लगाकर दुकानदार उनके अपनी श्रद्धा दिखा रहे हैं। टोलियां बनाकर महिला व पुरुष पैदल बाबा के धाम जाते हुए नजर आए। साथ ही रास्ते में संस्थाओं द्वारा उनकी सुविधा के लिए चाय-पानी का प्रबंध भी किया गया। समालखा से लेकर गांव चुलकाना तक करीब चार किलोमीटर के रास्ते में हर जगह पीली ध्वजा ही नजर आ रही थी और श्याम के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हुआ।
चुलकाना की कई गलियों में लगे बाजार
श्याम बाबा फाल्गुन महोत्सव में जहां लाखों श्रद्धालु देशभर से पहुंच रहे हैं। वहीं मंदिर के आसपास की विभिन्न गलियों में पूजन सामग्री, खिलौने, मिष्ठान, चुडियां, मूर्तियों आदि का पूरा बाजार ही सज गया है। फड़ी लगाने वाले हस्तिनापुर से दीपांशु, इन्द्र सिंह शामली यूपी, राजेश दिल्ली, सुमेर सिंह इसराना, जयभगवान खरखौदा ने बताया कि इस बार श्याम बाबा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पहले से ज्यादा है।
विज्ञापन

सुरक्षा के चाक चौबंद प्रबंध
फाल्गुन महोत्सव को लेकर चुलकाना धाम पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन किए है। पुलिस कर्मी भी वहां मोर्चा संभाले हुए हैं। इसके साथ ही विभिन्न संस्थाओं के लोग भी कार सेवा में लगे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें