फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति के आंदोलन में शामिल होगी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपीआई ने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति को दिया समर्थन
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
शहीद सिंह स्मारक स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश स्तरीय नेताओं विरेंद्र सिंह धनखड़, रामआसरे यादव, रणबीर शर्मा, धर्मबीर हुड्डा, दीपक बल्हारा और शमशेर सिंह के नेतृत्व में सीपीआई राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप को एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सीपीआई जिला सचिव बलिंद्र सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य मामचंद सैनी और प्रेम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

संघर्ष समिति ने सौंपे गए ज्ञापन में राज्य परिवहन के बेडे़ में आबादी के अनुसार बढ़ा कर 14 हजार बस करने, राज्य में चल रहे अवैध वाहनों पर रोक लगाने, राज्य परिवहन का निजीकरण रोकने, वर्ष 2008 में लगे सभी चालकों-परिचालकों को सभी डिपो में वार्षिक वृद्धि देने, महाप्रबंधक द्वारा निलंबित किए गए कर्मचारियों को बहाल करने, बस अड्ड का निर्माण, पीपीपी की बजाय विभाग की ओर कराने, नये डिपो में आवश्यकता अनुसार पद स्वीकृत करने व उन्हें भरने जैसे 32 मांगें शामिल हैं। सीपीआई राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप ने रोडवेज कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए उनके आंदोलन में समर्थन देने का आश्वासन दिया और पार्टी कर्मचारियों के आंदोलन शामिल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें