फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशियर ने लौटाया पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी के हेड कैशियर ने लौटाया पर्स
विज्ञापन

समालखा। जीटी रोड स्थित पीएनबी बैंक के हेड कैशियर बलबीर शर्मा ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक पेंशन उपभोक्ता का हजारों की नगदी से भरा पर्स लौटाया। उपभोक्ता बैंक में पेंशन लेने आया तथा पर्स वहीं बैंक में कही गिर गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रिटायर्ड चीफ फायर अफसर हरचंद शर्मा निवासी सराय मोहल्ला जीटी रोड स्थित पीएनबी शाखा में अपने पेंशन लेने गए थे। इसी दौरान उनका पर्स कहीं गिर गया। जिसके बारे में उन्हें भी ध्यान नहीं रहा। जिसमें करीब बाइस हजार रूपये की नगदी सहित जरूरी कागजात थे। घर पर भी कहीं जगह ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। इसी दौरान हरचंद शर्मा को बैंक से हेड कैशियर ने फोन करके बैंक में पर्स मिलने की बात कही। जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली तथा हैड कैशियर सहित सभी बैंक कर्मियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बैंक अधिकारी मेघराज गोयल, वचित्र सिंह, शिवानी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें