फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद सड़कों पर दौड़ी बसें, रोडवेज डिपो से 13

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-10 से 13 व 22 से 24
विज्ञापन


बसों का पहिया चला, छह ट्रेनों को मिला सिग्नल
- रविवार सुबह हरिद्वार, शामली, चंडीगढ़, दिल्ली रूटों पर चली बसें

- सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों को रोडवेज डिपो के बाहर से ही बसों में बैठाया जा रहा
- यात्रियों को लेकर आनी वाली बसों को भी रोडवेज डिपो के अंदर जाने की अनुमति नहीं

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
दो दिनों तक बसों और ट्रेनों को पहिया जाम होने के बाद तीसरे दिन रविवार को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज डिपो से 138 बसों में से 35 बसों का पहिया चला और छह ट्रेनों को सिगनल दिया गया। 35 बसों को हरिद्वार, शामली, चंडीगढ़ व दिल्ली रूटों पर ही चलाया जा रहा है।
रोडवेज महाप्रबंधक एके डोगरा ने बताया कि 28 अगस्त सोमवार को बसों को बंद रखने के आदेश अभी तक नहीं मिले है। जैसे ही आदेश आते हैं उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों को रोडवेज डिपो के बाहर से ही बसों में बैठाया जा रहा है। वहीं अन्य जिलों से आने वाली बसों को भी डिपो के अंदर नहीं लिया जा रहा है। उन्हें डिपो के बाहर खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन

तीसरे दिन पानीपत स्टेशन से छह गाड़ियों को गुजारा गया है। जिनमें सुबह के समय सात बजे चलने वाली दो पैसेंजर और चार गाड़ियां संपर्क क्रांति, झेलम एक्सप्रेस, चंडीगढ़ बांद्रा व आम्रपाली एक्सप्रेस को गुजारा गया। एक्सप्रेस गाड़ियों के चलने से जो यात्री पिछले दो दिनों से अन्य स्टेशनों पर फंस कर रह गये थे, उन्हें कुछ राहत मिली है। गौरतलब है कि डेरा प्रमुख पर फैसला आने के बाद दिल्ली के आनंद विहार में हुई ट्रेन में आगजनी के बाद हरियाणा से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया था। जिसके कारण शुक्रवार रात से और शनिवार को पूरा दिन हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर सन्नाटा पसरा हुआ था। रविवार को रेलवे विभाग ने सुबह के समय दो पैंसेजर ट्रेनों को पानीपत से दिल्ली के लिए रवाना किया। जिससे सुबह के समय जाने वाले यात्रियों को कुछ राहत मिली। वहीं पर दिन के समय भी लंबे रूट को जाने वाली 4 एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दी गई।

पानीपत स्टेशन पर गश्त जारी
पानीपत स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ और कंमाडो लगातार गश्त कर रहे हैं और स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को पूछताछ के बाद ही अंदर आने दे रहे हैं। आरपीएफ के थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह हुड्डा का कहना है कि पुलिस की गश्त जारी है और पानीपत थाने के अंतर्गत आने वाले किसी स्टेशन पर कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। रेलवे विभाग के अधिकारियों का कहना है कि धीरे-धीरे गाड़ियां की संख्या को बढ़ाया जा रहा है। जैसे आदेश मिलेंगे, सभी गाड़ियां चलनी शुरू हो जाएगी। यात्री रमेश, सुरेश, कंचन, कश्मीर सिंह आदि ने बताया कि रेलवे विभाग को दिन में भी एकाध पैसेंजर गाड़ी को चलाया जाना चाहिए ताकि आम आदमी को भी राहत मिल सकें।

लंबे रूट की 35 बसें रवाना
दो दिन तक डिपो में धूल फांकने के बाद रविवार को रोडवेज विभाग ने दिल्ली, यूपी और चंडीगढ़ के लिए 35 बसों को डिपो से रवाना किया। ताकि लंबे रूट के यात्री परेशान न हो। इसके अलावा अभी तक लोकल रूटों पर एक भी बस को रवाना नहीं किया गया है। हालांकि अंडर परमिट बसें लोकल रूट पर चली हैं, जिससे यात्रियों को कुछ राहत मिलती नजर आई। रोडवेज महाप्रबंधक एके डोगरा का कहना है कि जब तक हालात सामान्य नहीं ही जाते, लोकल रूटों पर बसों को नहीं निकाला जाएगा। जो बसें निकाली गई हैं वो दिल्ली वाया होते हुए जयपुर, अजमेर और शामली, कैराना वाया हरिद्वार तक चलाई गई हैं। जैसे ही आदेश होंगे सभी बसों को रवाना किया जाएगा।

यात्रियों ने ली राहत की सांस
रोडवेज की 35 बसों को चलने से यात्रियों ने कुछ राहत की सांस ली है। वहीं लंबी दूरी पर जाने वाले यात्रियों में खुशी है। चूंकि निजी वाहनों से जाने पर अतिरिक्त किराया देना पड़ रहा था। दो दिनों बंद के बाद 35 बसों व छह ट्रेन चलने से लोगों को काफी राहत मिली है।
वर्जन
रविवार को दो दिन के बाद छह ट्रेनों को गुजारा गया। इनमें दो पैसेंजर और चार एक्सप्रेस ट्रेनें शमिल हैं। अगर स्थित सामान्य रही तो बाकी गाड़ियों का भी संचालन शुरू किया जाएगा। गाड़ियों के चलने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

- धीरज कपूर, एसएस, रेलवे स्टेशन, पानीपत।
वर्जन
रविवार को 35 बसों को डिपो से बाहर निकाला गया है। वहीं सुरक्षा को देखते हुए बसों में डिपो के बाहर ख्याड़ी कर यात्रियों को उतारा व बैठाया जा रहा है। 28 अगस्त को बसों को चलाए रखना है या बंद रखना है। इसका अभी सरकार की ओर से कोई नोटिस या सूचना नहीं मिली है। जैसे ही सरकार के आदेश होंगे वैसा ही किया जाएगा।
एके डोगरा, जीएम रोडवेज पानीपत।
अनुज-जगमहेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें