फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की हर सड़क पर किया हुआ है कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
नपा अतिक्रमण को लेकर गंभीर, जल्द चलाएगा अभियान
विज्ञापन

समालखा। नगरपालिका शहर में अतिक्रमण को दूर करने के लिए सख्त हो गया है। इसको लेकर जल्द ही अभियान चलाया जाएगा तथा नगरपालिका द्वारा पुलिस बल की व्यवस्था करने को लेकर उपायुक्त को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है। शहर में हर जगह अतिक्रमण के चलते राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

शहर में शायद ही कोई सड़क, गली, चौराहा हो जहां पर लोगों द्वारा अतिक्रमण न किया गया हो। रेलवे रोड पर रेहड़ी वालों का अतिक्रमण तो फुटपाथ पर फड़ी वालों और दुकानदारों ने अतिक्रमण कर अवैध कब्जा कर लिया है। गुलाटी रोड का भी हाल इसी तरह से है। गलियों में लोगों ने गलत तरीके से थड़े, स्लैब बनकर रास्तों को जहां संकीर्ण कर दिया है, वहीं नालियों की सफाई भी इससे प्रभावित हो रही है। वहीं श्मशान घाट रोड के पास तो लोगों ने नाले ऊपर ही बड़े स्लैब रखकर उसे अपनी प्रॉपर्टी बना लिया है। जिसकी शिकायत पिछले दिनों लोगों ने की थी। सर्विस लेन पर एक तरफ जहां मोटर मैकेनिकों की वजह से रोड गैरेज में तबदील हो गया है तो दूसरी तरफ दोपहिया रिपेयर की दुकानों के कारण रोड वर्कशाप में बदल गया है। इसके अतिरिक्त अन्य दुकानदारों ने पत्थर, स्लैब व अन्य सामान रखकर अवैध कब्जा जमाया हुआ है। वहीं हथवाला रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल का करने वाले दुकानदारों ने अतिक्रमण कर प्रशासन की नाक में दम कर रखा है। नपा सचिव राकेश कादियान ने बताया कि रेलवे रोड, फुटपाथ, हथवाला रोड, सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके साथ ही संस्कृत स्कूल के पास नाले पर हुए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था करने के लिए जिला उपायुक्त को पत्र भेजकर इसकी व्यवस्था करवाने का अनुरोध किया गया है। पुलिस बल मुहैया होते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें