फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जमीन विवाद में जानलेवा हमले का 10 वां आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। फौजी नगर में हुए जमीन विवाद में पिस्तौल से जानलेवा हमला के मामले में सीआईए वन पुलिस ने 10वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले एक नाबालिग समेत नौ आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना माडल टाउन में शांति नगर निवासी धर्मराज ने पुलिस को शिकायत दी थी। सात सितंबर को सुनील व तेजबीर ने मिलकर उसकी फौजी नगर वाली जमीन पर जेसीबी से गड्ढा खुदवा दिए। आठ को वह और उसका भाई सुरेंद्र गड्ढों को भरवा रहे थे। इसी दौरान उसके फोन पर तेजबीर ने फोन कर कहा वह कब्जा करने आ रहा है। इसके कुछ ही देर बाद तेजबीर, सुनील उर्फ बिटटू सलूजा, संदीप, सुमित, शुभम, दीपू अपने 12 अन्य साथी आरोपियों के साथ तीन स्कार्पियो गाड़ियों से वहां आए और उन पर हमला कर दिया। आरोपी तेजबीर, सुनील उर्फ बिट्टू व सुमित जान से मारने की नियत से उन दोनों भाइयों पर पिस्तौल से गोली चलाई। अन्य आरोपियों से लाठी डंडों से चोट मारी। थाना माॅडल टाउन में धर्मराज की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी जिसमें पुलिस ने दसवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें