फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: भाजपा के जनता दरबार में पहुंचीं 105 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के जनता दरबार में क्षेत्र के लोगों ने बिजली, पानी, गली और नाली बनवाने की मांग रखी। इसके साथ लोगों ने अपने व्यक्तिगत मामलों को मंत्री के सामने रखा। मंत्री के दरबार में करीब 105 शिकायत पहुंची। मंत्री ने एक-एक शिकायत को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। ऐसे में मंत्री का तीन घंटे चलने वाला दरबार पांच घंटे तक लगातार चला।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने भाजपा के सेक्टर-13-17 स्थित श्याम कमल कार्यालय में वीरवार को जनता दरबार लगाया। उन्होंने सुबह नौ बजे लोगों की शिकायत सुनना शुरू की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। इन्हीं में समस्याओं का समाधान प्रमुखता से किया जा रहा है। अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के लिए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। मंत्री ने कहा कि हाइट्रोजन ट्रेन का ट्रायल सफल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 को इसका उद्घाटन करेंगे। ब्यूरो
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ईवी वाहनों को बढ़ावा दे रही है। मंत्री और विधायक इसको अपना रहे हैं। लोगों को भी तेल को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक देश को विकसित देश बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें