फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कैंसर के 105 योद्धाओं को किया सम्मानित, योद्धा बोले-हिम्मत और जज्बे से दी मात

विज्ञापन
प्रेम अस्पताल में कैंसर योद्धाओं के साथ अस्पताल प्रबंधन। स्रोत : प्रबंधन
विज्ञापन
पानीपत। बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित प्रेम कैंसर अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस पर बुधवार को 105 कैंसर योद्धाओं को सम्मानित किया। कैंसर को हराने पर लोगों की खुशी का ठिकाना अलग ही नजर आया। डॉ. प्रेम कैंसर अस्पताल के निदेशक डॉ. अभिनव मुटनेजा, डॉ. हेमेंद्र मंगल, डॉ. अटल सिंह परिहार, डॉ. पुरधवी इनामपुडी ने कैंसर योद्धाओं को शॉल व उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. अभिनव मुटनेजा ने कहा कि कैंसर गंभीर बीमारी है। इन सबके बीच इसका इलाज संभव है, इससे डरने की नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है। कैंसर से बचाव के लिए समय पर जांच और इलाज कराना चाहिए। सही इलाज और देखभाल से जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ हो चुके लोग दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं। अस्पताल में विभिन्न स्टेज के 1100 मरीज ठीक हो चुके हैं, जो कैंसर के विभिन्न चरणों और विभिन्न प्रकार के कैंसर के लिए प्रेम अस्पताल में अपना इलाज करा चुके थे और अब पूरी तरह से बीमारी मुक्त है।


स्वस्थ होने पर चिकित्सकों का जताया आभार
कैंसर योद्धा जयभगवान, निर्मला, सुमन और संदीप गिल ने बताया कि उनको कैंसर का पता चला तो एक बार तो घबरा गए थे। उन्होंने हिम्मत की और चिकित्सक राय लेकर लगातार दवा ली। वे आज स्वस्थ हैं। उन्होंने चिकित्सकों का भी आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें