फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 सुंदर कांड के पाठ करवाने का रिकार्ड बनाने वाले प्रमोद खेड़ा नहीं रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
108 सुंदर कांड के पाठ करवाने का रिकार्ड बनाने वाले प्रमोद खेड़ा नहीं रहे
विज्ञापन

पानीपत। श्री सनातन धर्म संगठन के पूर्व प्रधान एवं भाजपा के पूर्व प्रवक्ता 62 वर्षीय प्रमोद खेड़ा एडवोकेट का मंगलवार को असंध रोड स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें शहर के सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक संगठनों के सदस्य एवं वकील भारी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन

उनके पार्थिव शरीर पर श्री सनातन धर्म संगठन के चेयरमैन वेद प्रकाश शर्मा, प्रधान सूरज पहलवान, प्रवक्ता चन्द्रभान वर्मा व अन्य सदस्यों ने पुष्प चक्र व चादर चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। वहीं भाजपा के शहरी मंडल अध्यक्ष राम मोहन शर्मा, जसबीर राठी एडवोकेट, पार्षद विजय जैन व सुलेख जैन ने भाजपा का ध्वज देकर श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि पानीपत में श्री सनातन धर्म संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लंबे समय तक संगठन के प्रधान रहे। उनके कार्यकाल में एक वर्ष में संगठन ने 108 सुंदर कांड के पवित्र पाठ किए गए। वहीं खेड़ा ने भाजपा में प्रवक्ता पद पर रहते हुए पार्टी के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाई थी। खेड़ा परिवार ने एक चेतना स्कूल को भी गोद ले रखा है। जहां निर्धन वर्ग के बच्चों के शिक्षित किया जाता है इसके साथ ही खेड़ा परिवार जरूरतमंदों की सेवा के लिए सेवारत रहता है। उनकी चौथा रस्म को 4 अप्रैल वीरवार को सुबह 7 बजे शिवपुरी असंध रोड पर होगी। जबकि 9 अप्रैल मंगलवार को गीता मंदिर में प्रात: 11 बजे सनातन धर्म संगठन की ओर से सुंदर काण्ड का पाठ किया जाएगा उसके बाद 2 से 3 बजे तक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान शेरसिंह खर्ब एडवोकेट, भाजपा नेता नीति सेन भाटिया, पार्षद दुष्यंत भट्ट, हरीश शर्मा, अशोक कैलाशी, संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान अनिल मदान, सनातन धर्म मन्दिर के प्रधान तरूण गांधी, समाजसेवी वीरेन्द्र सोनी, डा. पंकज मुटनेजा, चेतना परिवार के संस्थापक दीपचंद निर्मोही, बलराज एलावादी, जगदीश जैन, वरिष्ठ एडवोकेट एसपी सेठी व सुनील भारद्वाज एडवोकेट आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें