फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनौली रोड पर गड्ढे में सवारियों से भरा पलटा ऑटो, 4 महिलाओं सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली रोड पर डेढ़ फुट गहरे में फंसा सवारियों से भरा ऑटो पलटा, 4 महिलाओं सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल, कई साल से नहीं हो रहा इसी रोड का निर्माण
विज्ञापन

पानीपत। सनौली रोड पर अनेकों जगहों पर गड्ढे हैं। जिन गड्ढों का शिकार दूसरे राज्य से आए ऑटो में सवार 6 लोग हो गए। सोमवार सुबह कलंदर दरगाह पर माथा टेक कर सेक्टर 11-12 रोड पर खड़ी बस तक वापस जाते हुए पश्चिम बंगाल के 6 लोग ऑटो में बैठकर जा रहे थे। जब उनका ऑटो सनौली रोड सब्जी मंडी से कुछ आगे की ओर पहुंचा, तो वहां सड़क में बनें गड्ढे में ऑटो का अगला पहिया गड्ढे में चला गया। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार 4 महिलाओं सहित 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा ऑटो भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने घायलों को तुरंत सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जिस रोड पर ये हादसा हुआ उस रोड का कई साल से निर्माण नहीं हुआ है। आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

माथा टेक कर लौट रहे थे वापस:
पश्चिम बंगाल से टूरिस्ट बस में सवार होकर काफी संख्या में लोग अजमेर शरीफ माथा टेकने जा रहे थे। परंपरा के अनुसार पानीपत स्थित कलंदर दरगाह पर माथा टेकने के लिए लोग जा रहे थे। दरगाह पर माथा टेक कर ऑटो में शमशेनूदीन, अजगर सहित 4 महिलाएं सरंजना, अफरारखातुन, रूबिखातुन सहि मेहरूनिशां सवार थे। जब इनका ऑटो सनौली रोड पर पहुंचा, तो वहीं सब्जीमंडी के पास पहुंचा, तो वहां अचानक सड़क पर गड्ढा आ गया। जिसमें ऑटो का पहिया धंस गया। जिस कारण ऑटो अनियंत्रित हो गया व पलट गया। ऑटो पलटते ही ऑटो चालक बाहर गिर गया व ऑटो में सवार सभी सवारियां ऑटो के नीचे दब गई। घायल ऑटो चालक सवारियों को नहीं उठा पाया। स्थानीय दुकानदारों व लोगों ने इस हादसे के तुरंत बाद मदद करने के लिए आगे आए। लोगों ने ऑटो उठाया व ऑटो के नीचे दबे लोगों को एक-एक करके बाहर निकाला। घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सभी घायल खानपुर मेडिकल में उपचाराधीन हैं। घायलों के बयान ले लिए गए है। मामले की जांच जारी है।
- धर्मबीर सिंह, बलजीत नगर चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें