फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन अवार्ड हासिल करने वाले पानीपत के पहले एथलीट बनेंगे विरज चौपडा़

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या : 33 व 34
विज्ञापन


जिंदगी का हर कोच मिला द्रोणाचार्य की तरह, इसलिए मिल रहा अर्जुन अवार्ड : नीरज
अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने वाले पानीपत के दूसरे खिलाड़ी होंगे नीरज, कहा- यह अवार्ड मिलना सम्मान की बात
-23 सितंबर को गांव में पहुंचने पर खंडरा गांव में किया जाएगा सम्मान समारोह का आयोजन
भूपेंद्र आट्टा
पानीपत। एशियाई खेलों में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले खंडरा गांव के नीरज चोपड़ा ने अर्जुन अवार्ड के लिए नामित होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है। नीरज अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने वाले पानीपत के दूसरे खिलाड़ी होंगे। नीरज से पहले पानीपत के कबड्डी के खिलाड़ी जसवीर सिंह को यह सम्मान 2017 में प्राप्त हुआ था। हालांकि, जसवीर नेशनल लेवल पर हरियाणा की तरफ से नहीं खेलते थे। गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने कहा कि उसकी जिंदगी में अब तक जितने भी कोच आए हैं वे सभी गुरु द्रोण की तरह शिक्षा देते हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उनके गुरु की शिक्षा ही रंग लाई है।
हरियाणा को पांच साल बाद ऐसा एथलीट मिला है जिसे अर्जुन अवार्ड प्राप्त होगा। नीरज से पहले 2013 में अमित कुमार सरोहा को पैरालंपिक में मेडल जीतने के बाद अर्जुन अवार्ड प्राप्त हुआ था। उनके बाद पांच साल तक किसी भी हरियाणवी एथलीट को अर्जुन अवार्ड प्राप्त नहीं हुआ। नीरज चोपड़ा 23 सितंबर को अपने गांव पहुंचेंगे। वहां पर ग्रामीणें की तरफ से उनके सम्मान के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


सीखने में भी अर्जुन है नीरज : जयबीर
नीरज के प्रथम गुरु जयबीर ने उनके शिष्य का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए घोषित होने पर खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने कहा कि नीरज के सीखने की लगन अर्जुन की तरह ही है इसलिए वह अर्जुन अवार्ड के हकदार भी है। यह अवार्ड मिलने से उनका मनोबल भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


अर्जुन अवार्ड मिलना परिवार के लिए गर्व की बात : भीम चोपड़ा
नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने कहा कि भतीजे नीरज चोपड़ा को अर्जुन अवार्ड मिलना उनके परिवार के लिए एक गौरव का लम्हा होगा। यह अवार्ड नीरज के मनोबल को बढ़ाएगा। नीरज की मेहनत और लगन की वजह से उनको यह अवार्ड प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें