फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड-23 वासियों ने हलका ग्रामीण विधायक से अपना वायदा पूरा करने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चाहे गली मत बनवाओ लेकिन पानी निकासी का प्रबंध करवा दो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल।
विधायक जी चाहे गली मत बनवाओ, लेकिन वार्ड में पानी निकासी का प्रबंध करवा दीजिए। यह बात वार्ड-23 के निवासियों ने हलका ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा से अपना वायदा पूरा करने की गुहार लगाते हुए कही।
विज्ञापन

वार्ड वासी धर्मदेव, इंद्र सिंह, चमन लाल, विजय, राम, चेतन, बच्चू सिंह, सोहनलाल व अकबर ने बताया कि हर रोज उन्हें गंदा पानी बाल्टी से भरकर फेंकना पड़ता है। उनकी गली में हलका ग्रामीण विधायक चुनाव से पहले आए थे। वे वादा करके गए थे कि चुनाव जीतते ही पक्की गली और पानी की निकासी का प्रबंध करवा दिया जाएगा। वार्ड वासियों का कहना है कि उन्होंने दर्जनों बार गली बनाने की लिखित व मौखिक में गुहार व शिकायत दे चुके हैं, लेकिन आज तक न तो गली बन पाई है और न ही गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध हो पाया है। इसलिए रविवार को वार्डवासी ग्रामीण विधायक से पानी निकासी का प्रबंध करने की मांग की। ग्रामीण विधायक ने उन्हें गली व पानी निकासी का जल्द ही प्रबंध करवाने का आश्वासन दिया। वहीं पार्षद शीला देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ भाजपा शासित वार्डों में ही काम हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें