फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तीन दिन में 100 ड्रॉपआउट बच्चों को किया चिन्हित

Wed, 22 May 2024 06:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला शिक्षा विभाग व सामाजिक संस्थाओं अंशदान फॉउंडेशन, सबको रोशनी फाउंडेशन के सयुंक्त प्रयासों से जिले को जीरो ड्रॉपआउट करने के लिए और विद्यार्थियों को स्कूलों में दाखिला अभियान के तहत चलाया जा रहा शिक्षा रथ अभियान गति पकड़ रहा है। रविवार को शुरू हुए अभियान के बाद मंगलवार तक तीन दिनों के लिए 100 ड्रॉप-आउट बच्चों को चिन्हित किया जा चुका है। इनमें कैनाल कैंप क्षेत्र के 75 बच्चे शामिल हैं। शिक्षा रथ मंगलवार को कैनाल कैंप और उसके आसपास के क्षेत्रों में पहुंचा जहां पर इन स्कूलों के स्टाफ सदस्यों ने करीब 75 ऐसे बच्चों को चिन्हित किया जो विद्यालय नहीं जा रहे थे। उन बच्चों और उनके अभिभावकों को स्कूल में दाखिला लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन


अभियान का नेतृत्व करने वाले ज़िला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि ड्रॉपआउट बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिए शिक्षा रथ मुहिम रंग ला रही है और प्रतिदिन विद्यार्थियों के दाखिले किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। ऐसी मुहिम से वे सभी उत्साहित भी हैं। कुछ दुकानदारों का कहना है कि वे भी अपने आसपास के जो भी बच्चे किन्ही कारणों से स्कूल नही जा रहे हैं, उनका दाखिला करवाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर मुख्य शिक्षक जयदीप, राजवंती, ममता, जितेंद्र कुमार, जितेंद्र शर्मा, मुख्य शिक्षक रमेश, हरिओम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें