फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आम्रपाली एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेनें देरी से पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनोंं का देरी से पहुंचने का सिलसिला जारी है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को आम्रपाली एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे की देरी से पहुंची। साथ ही मालवा एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची है।
विज्ञापन

ऊंचाहार एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा पठानकोट एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंची है। जिससे यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर व्यतीत करना पड़ रहा।
यात्री धीरज, सुरजीत और सुरेंद्र ने बताया कि वह सुबह ट्रेन के निर्धारित समय से पहले स्टेशन पर पहुंच गए लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रेन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंची। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने समस्या को लेकर रेलवे प्रशासन से समाधान की गुहार लगाई है। जिससे अन्य यात्रियोंं को इस समस्या का सामना न करना पड़े। सीसी रमेश कुमार ने बताया कि ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य और लंबे रूट की ट्रेन की पासिंग कराने के कारण अन्य ट्रेनों को पहले ही रोक दिया जाता है।
विज्ञापन

ट्रेन की पासिंग और ट्रैक की मरम्मत के कारण यात्रियोंं को देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंचाया जाता है। डाउन लाइन : गोवा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 20 मिनट की देरी से पहुंची। उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह 1:05 घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन

झेलम एक्सप्रेस सुबह 57 मिनट की देरी से पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस दोपहर को 22 मिनट की देरी से पहुंची। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें